Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

Barkat Qureshi / Thu, Jan 16, 2025 / Post views : 269

Share:
जिले मे अवैध शराब बिक्री करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही 05 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट व सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही कुल 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही खंडवा,/पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 15.01.25 को कुल 23 गिरफ्तारी वारंट, 03 स्थाई वारंट, 38 जमानती वारंट, 79 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए। अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना छैगाँवमाखन के आरोपी जितेंद्र पिता गोविन्द राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम पोखऱ के कब्जे से 10. ली. कच्ची हाथभट्टी महुआ शराब कीमती 600/रुपये की जप्त की गई। थाना मूँदी आरोपी दिनेश पिता ऐरान निवासी जलवा बुजर्ग के कब्जे से 10 ली. कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/-रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद के आरोपी भगवानदास पिता रामसिह पाटिल उम्र 24 साल निवासी ग्राम मीरपुर ढाना के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1200/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी ममताबाई पति नारायण जाति भिलाला उम्र 37 साल निवासी ग्राम रजुर के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। थाना पंधाना के आरोपीगण 01 मंगलसिंह पिता बक्तावरसिंह उम्र 45 साल जाति गौड़ 02 सूरज पिता तुलाजी उम्र 55 साल, 03 माखन पिता रामचंद राठोर उम्र 46 साल 04 राजेन्द्र पिता श्याम लाल उम्र 52 साल सभी निवासी ग्राम पिपलौद खुर्द को ताश पत्तो से नगदी रूपये से खेल खेलते पकडा कब्जे से नगदी 1570/-रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई। उपरोक्त चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है थाना धनगाँव के आरोपी सदाशिव पिता फुलचंद करोले उम्र 40 साल निवासी किरगांव के कब्जे से सट्टा उपकरण व नगदी 1430/-रुपये जप्त कर कार्यवाही की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 4क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 61 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 29300/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। जिले के विभिन्न थानो मे कुल 46 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 30 प्रकरणों मे 34 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 01 प्रकरण मे 01 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 10 प्रकरण मे 11 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 06 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें