: जैन मुनि निर्णय सागर जी ने दीनदयाल रसोई केंद्र का किया निरिक्षण
Barkat Qureshi / Thu, Jun 12, 2025 / Post views : 290
जैन मुनि निर्णय सागर जी ने दीनदयाल रसोई केंद्र का किया निरिक्षण
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
जैन मुनि निर्णय सागर जी ने हाल ही में दीनदयाल रसोई केंद्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं से प्रसन्न हुए। इस अवसर पर जैन समाज के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें सचिव संजय जैन, नगर पालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, मनोज जैन, सचिन जैन और रसोई केंद्र के संचालक राजू बिल्लौरे संभव जैन अजय जैन आदि प्रमुख थे।
दीनदयाल रसोई केंद्र सन 2017 से संचालित हो रहा है और यहाँ मात्र ₹5 में भोजन प्रदान किया जाता है। इस रसोई केंद्र की विशेषता यह है कि यहाँ सभी को टेबल कुर्सी पर बिठाकर व्यवस्थित तरीके से भोजन दिया जाता है, जो इसकी एक अनोखी पहल है।
जैन मुनि निर्णय सागर जी ने रसोई केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
जैन मुनि निर्णय सागर जी ने हाल ही में दीनदयाल रसोई केंद्र का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं से प्रसन्न हुए। इस अवसर पर जैन समाज के कई सदस्य उपस्थित थे, जिनमें सचिव संजय जैन, नगर पालिका भूतपूर्व अध्यक्ष श्रीमती साधना जैन, मनोज जैन, सचिन जैन और रसोई केंद्र के संचालक राजू बिल्लौरे संभव जैन अजय जैन आदि प्रमुख थे।
दीनदयाल रसोई केंद्र सन 2017 से संचालित हो रहा है और यहाँ मात्र ₹5 में भोजन प्रदान किया जाता है। इस रसोई केंद्र की विशेषता यह है कि यहाँ सभी को टेबल कुर्सी पर बिठाकर व्यवस्थित तरीके से भोजन दिया जाता है, जो इसकी एक अनोखी पहल है।
जैन मुनि निर्णय सागर जी ने रसोई केंद्र की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और वहाँ उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जैन समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया।विज्ञापन
विज्ञापन