: झूलते बिजली तारों ने ली टक्कर, रोजगार सहायक गंभीर रूप से घायल
Barkat Qureshi / Sun, Apr 27, 2025 / Post views : 329
झूलते बिजली तारों ने ली टक्कर, रोजगार सहायक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट : इस्हाक गौरी, मुंदी
मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा के रोजगार सहायक लोकेश यादव शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बांगरदा-अमोदा मार्ग पर उनकी बाइक अचानक झूलते बिजली तारों में फंस गई और वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल लोकेश यादव को एक निजी क्लिनिक पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए खंडवा के जैन नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना में उनका एक हाथ फैक्चर हो गया है और अन्य चोटें भी आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस मार्ग पर बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे, जिसकी सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय तारों में करंट नहीं था, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
घायल लोकेश यादव ने बताया, "मैं आवश्यक कार्य से अमोदा जा रहा था। अचानक रास्ते में झूलते तारों में बाइक फंस गई और मैं गिर पड़ा।"
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल लोकेश यादव का इलाज खंडवा में जारी है।
रिपोर्ट : इस्हाक गौरी, मुंदी
मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम बांगरदा के रोजगार सहायक लोकेश यादव शनिवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब बांगरदा-अमोदा मार्ग पर उनकी बाइक अचानक झूलते बिजली तारों में फंस गई और वे असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल लोकेश यादव को एक निजी क्लिनिक पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए खंडवा के जैन नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना में उनका एक हाथ फैक्चर हो गया है और अन्य चोटें भी आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस मार्ग पर बिजली के तार लंबे समय से नीचे लटक रहे थे, जिसकी सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि हादसे के समय तारों में करंट नहीं था, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।
घायल लोकेश यादव ने बताया, "मैं आवश्यक कार्य से अमोदा जा रहा था। अचानक रास्ते में झूलते तारों में बाइक फंस गई और मैं गिर पड़ा।"
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल लोकेश यादव का इलाज खंडवा में जारी है।विज्ञापन
विज्ञापन