Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: टिमरनी के कराटे खिलाडी लोकेश प्रधान ने जीता स्वर्ण पदक

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 242

Share:
टिमरनी के कराटे खिलाडी लोकेश प्रधान ने जीता स्वर्ण पदक तिनका सामाजिक संस्था के कराटे खिलाड़ियों मध्यप्रदेश कराटे एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक टिमरनी के कराटे खिलाड़ी लोकेश प्रधान ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन द्वारा 9 फरवरी को इंदौर आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता तिनका सामाजिक संस्था के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली उपलब्धि में लोकेश प्रधान ने चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर अपनी काबिलियत साबित की। वहीं, शालिनी चौहान ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कांस्य पदक विजेताओं में सत्यम गौर, अभिजीत पचौरे, अर्पण सांख्ले और आरती शामिल रहे। इसके अलावा, राधिका गौर, रोहित खराटकर और अमित अहिरवार ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखेगा दमखम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तिनका सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रितेश तिवारी और सचिव मना मंडलेकर ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मना मंडलेकर ने बताया कि खिलाड़ियों की आर्थिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए संस्था ने चयनित खिलाड़ियों का संपूर्ण खर्च उठाया, जिसमें एंट्री फीस, ट्रैकसूट, यात्रा व्यय और भोजन शामिल है। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए भारी खर्च लगता है, जो कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी बाधा बन जाता है। संस्था ने यह सुनिश्चित किया है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी खिलाड़ी का सपना अधूरा न रह जाए। खेल सामग्री और निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा तिनका सामाजिक संस्था खिलाड़ियों को केवल आर्थिक सहयोग ही नहीं बल्कि खेल सामग्री, ड्रेस और निःशुल्क कराटे प्रशिक्षण भी उपलब्ध करा रही है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में मोना खरे, अनुपम संगुल्ले, अनीश कहार और कुलदीप ढोके का महत्वपूर्ण योगदान रहा। निर्णायक की भूमिका निभाने वाले अनीश कहार और कुलदीप ढोके को मध्य प्रदेश के टेक्निकल डायरेक्टर गौरव सिंधिया और मध्य प्रदेश कराटे सचिव महेश कुशवाह द्वारा मास्टर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। तिनका सामाजिक संस्था की इस पहल से कई युवा खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने और देश का नाम रोशन करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें