Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: तन, मन, धन और श्रम से हम भारत को विश्व गुरु बनाएंगे- जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल

Barkat Qureshi / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 191

Share:
तन, मन, धन और श्रम से हम भारत को विश्व गुरु बनाएंगे- जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल   भारतीय जनता पार्टी का बजट पर चर्चा की कार्यशाला राजस्थान भवन में संपन्न जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव बुरहानपुर। इंदिरा कॉलोनी के राजस्थान भवन में के भाजपा की बजट पर चर्चा की कार्यशाला का आयोजन किया गया। पूर्व राष्ष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें संगठन के समर्पण निधि, बजट सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल ने कहा- समाज तक यह बात पहुंचना चाहिए, कि भाजपा अपने कार्यक्रम किस प्रकार तय करती है और कैसे सभी के बीच पारदर्शिता के साथ लोकतंत्र व्यवस्था के साथ कैसे करती है, इसकी जानकारी जनता तक जाना चाहिए। अपने तन, मन, धन और श्रम से हमें भारत को विश्व गुरु बनाना। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- तत्कालीन सरकार ने संघ की छवि को बदनाम करने का काम किया। ऐसे समय में संघ ने राजनीतिक क्षेत्र में संघ के विचारों को पूरजोर तरीके से रखने के लिए जनसंघ की स्थापना की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष और पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा 21 अक्टूबर 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। राजनीतिक क्षेत्र में संघ के विचार लोगों तक पहुंचना चाहिए, इसलिए भी जनसंघ की स्थापना की थी। आजीवन सहयोग संकलन के लिए बनाए प्रभारियों की घोषणा की मंगलवार से आजीवन सहयोग निधी संकलन की शुरुआत की गई है। जिसके लिए जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा आजीवन सहयोग प्रभारियों के नामों की घोषणा की। सभी को जिला, मंडल स्तर पर दायित्व सौंपे गए। जिसमें बलराज नावानी को जिला प्रभारी, कैलाश पारीक, राहुल जाधव को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी। बुरहानपुर विधानसभा में पूर्व महापौर अतुल पटेल और प्रदीप पाटिल को टोली प्रभारी, नेपानगर विधानसभा में पूर्व नपाध्यक्ष राजेश चौहान और संजय सहगल को टोली प्रभारी मनोनित किया गया है। आगामी कार्यों पर भी किया विचार-विमर्श जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल जी ने संगठनात्मक ढांचे पर अपने विचार रखे। उन्होंने बताया संगठनात्मक ढांचा कैसा रहेगा। जिसमें जिला और मंडल का अलग-अलग रहेगा। कार्यशाला में हाल ही में भाजपा की बहुमत से जीत वाली दिल्ली विधानसभा पर चर्चा की गई। 10 फरवरी को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के परीक्षा पर चर्चा, 12 फरवरी के संत रविदास जी की जयंती, केंद्र बजट सम्मेलन, 23 फरवरी को आयोजित मन की बात, अटलजी की जन्म शताब्दी वर्ष को लेकर चर्चा की गई। कार्यशाला में यह रहे उपस्थित इस अवसर पर विधायक मंज दादू, सीए प्रशांत श्राफ, पंकज सोमैया ने बजट पर अपने विचार रखे। कार्यशाला में भाजपा जिला प्रभारी कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, नेपानगर विधायक मंजू दादू, महापौर माधुरी पटेल, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, महामंत्री चिंतामन महाजन, पिंटू जाधव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ, मनोज लधवे, वरिष्ठ ज्ञानेश्वर मोरे, अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, मुख्य वक्ता सीए प्रशांत श्राफ, पंकज सोमैया, सुरेश लखेटिया, आनंंद सिंघानिया सहित जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें