Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ताप्ती सेवा समिति ने हेलमेट पहनने वालों को गुलाब का फूल, साड़ी उपहार में दी

Barkat Qureshi / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 298

Share:
ताप्ती सेवा समिति ने हेलमेट पहनने वालों को गुलाब का फूल, साड़ी उपहार में दी सड़क सुरक्षित सप्ताह के अंतर्गत ताप्ती सेवा समिति की पहल     जिला ब्यूरो चीफ सरिता जाधव बुरहानपुर। शहर की सबसे अग्रणी संस्था ताप्ती सेवा समिति ने शनवारा चौराहा पर दो पहिया वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। सड़क सुरक्षित सप्ताह के अंतर्गत सदस्यों ने नाटक और झांकी के माध्यम से हेलमेट का महत्व बताया। हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर आभार माना। ताप्ती सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन चलाते समय व्यक्ति को अपने परिवार को ध्यान में रखकर वाहन चलाना चाहिए। गतिविधि के तहत ताप्ती सेवा समिति ने एक ठेले पर व्हिल चेयर और दूसरी ओर हेलमेट रखा। शनवारा चौराहा से आने-जाने वाले दो पहिया वाहन सवार लोगों को रोका। उन्हें विकल्प के रुप में व्हिल चेयर और हेलमेट में से एक चुनने को कहा। जिसमें अधिकांश ने हेलमेट को चुना। जिसके बाद सदस्यों ने उन्हें हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। संस्था ने एक महिला को हेलमेट पहनकर स्कूट चलाने पर साड़ी उपहार में दी। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले मंजू बरडे, ज्योति तायड़े, अमोल हनुमते को गुलाब का फूल देकर उनका आभार माना। इस अवसर पर ताप्ी सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत, सूबेदार नागेंद्रसिंह ठाकुर, संरक्षक राजू खेड़कर, सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, मंसूर सेवक, मोहन दलाल, हेमंत एरंडोलवाले, देवदास राठौर, विजय राठौड़, अजय अयरे, अजय राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें