: दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान
Barkat Qureshi / Thu, Jan 23, 2025 / Post views : 220
दिवंगत शासकीय सेवक के पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान
नगर निगम खंडवा के जलकार्य एवं सीवरेज विभाग में पंप कूली के पद पर पदस्थ दिवंगत शासकीय सेवक श्री शिवचरण ओंकार के निधन के उपरांत, उनके सुपुत्र श्री ऋतिक कनाडे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। उन्हें सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा सौंपा गया।
महापौर ने इस अवसर पर ऋतिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ऋतिक ने नियुक्ति आदेश प्राप्त करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया और निगम के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का वचन दिया।नगर निगम खंडवा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध है। यह नियुक्ति निगम की संवेदनशीलता और दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के प्रति सहानुभूति का प्रतीक है।
नगर निगम खंडवा के जलकार्य एवं सीवरेज विभाग में पंप कूली के पद पर पदस्थ दिवंगत शासकीय सेवक श्री शिवचरण ओंकार के निधन के उपरांत, उनके सुपुत्र श्री ऋतिक कनाडे को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई। उन्हें सफाई संरक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश नगर निगम की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव द्वारा सौंपा गया।
महापौर ने इस अवसर पर ऋतिक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। ऋतिक ने नियुक्ति आदेश प्राप्त करते हुए महापौर का आभार व्यक्त किया और निगम के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का वचन दिया।नगर निगम खंडवा अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के प्रति हमेशा प्रतिबद्ध है। यह नियुक्ति निगम की संवेदनशीलता और दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के प्रति सहानुभूति का प्रतीक है।विज्ञापन
विज्ञापन