Sat 20 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मचारी दे रहे घर पहुंच सेवा का लाभ

Barkat Qureshi / Mon, Jun 16, 2025 / Post views : 303

Share:
दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कर्मचारी दे रहे घर पहुंच सेवा का लाभ हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 16 जून सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अंतर्गत संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के विशेषज्ञों के माध्यम से जिले के ऐसे दिव्यांगजन जो की चलने फिरने में असमर्थ हैं और थेरेपी के लिए विभाग तक आने में असुविधा होती है, ऐसे दिव्यांगजनों को उपचार के लिये घर पहुंच सेवा का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जो चलने फिरने में असमर्थ हैं एवं दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र आने में उन्हें परेशानी होती है, ऐसे दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया जा रहा है। इन चिन्हित दिव्यांगजनों को दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की टीम घर पहुंच सेवा का लाभ दे रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों डी.डी.आर.सी. की टीम के सदस्य फिजियो थैरेपिस्ट डॉ कौशिकी ने नेहरू स्टेडियम निवासी दिव्यांग केशव के घर जाकर उनके माता पिता को मैन्युअल थैरेपी की जानकारी दी। इसके अलावा सुश्री कंचना मकोड़े द्वारा सायकोलॉजिकल काउंसलिंग की सेवा दी गई तथा डी.डी.आर.सी. के श्री प्रेम नारायण जाट द्वारा स्पीच थेरपी की सेवा दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें