Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: दो दिवसीय "जिला स्तरीय पुस्तक मेला" प्रारंभ

Barkat Qureshi / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 235

Share:
दो दिवसीय "जिला स्तरीय पुस्तक मेला" प्रारंभ छात्रों को पाठ्यपुस्तकों की सुलभ उपलब्धता के उद्देश्य से 2 दिवसीय जिला स्तरीय पुस्तक मेला स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय कन्या सी एम राइज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ जिले के पुस्तक विक्रेताओं एवं अशासकीय विद्यालय संगठन के सदस्यों की उपस्थिति में जिला परियोजना समन्वयक बलवंत पटेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीपीसी श्री पटेल ने बताया कि पुस्तक मेला आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को पुस्तक एवं पाठ्य सामग्री रियायती दरों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के नवाचार के रूप में प्रारंभ "रेवा शक्ति अभियान" के अंतर्गत कीर्ति कार्ड धारक बालिकाओं को इस पुस्तक मेले में पुस्तक क्रय करते समय विशेष छूट भी दी जा रही है। डीपीसी श्री पटेल ने बताया कि जिन बालिकाओं के कीर्ति कार्ड नहीं बने है, उनके भी कीर्ति कार्ड महिला बाल विकास विभाग द्वारा मौके पर ही बनाए जा रहे हैं । इस मेले में स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं के द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। इस मेले में पाठ्य पुस्तकों पर 5 प्रतिशत छूट , अन्य स्टेशनरी सामग्री पर 20 से 30 प्रतिशत छूट एवं कीर्ति कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को विशेष अतिरिक्त छूट दी जा रही है । सोमवार को बड़ी संख्या में पालकों द्वारा डिस्काउंटेड मूल्यों पर पुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री क्रय की गई। यह पुस्तक मेला मंगलवार को भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें