Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: धम्मु राठौर को भाजपा मूंदी मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी, नगर में खुशी की लहर

Barkat Qureshi / Sat, Apr 26, 2025 / Post views : 281

Share:
धम्मु राठौर को भाजपा मूंदी मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी, नगर में खुशी की लहर संवाददाता : इस्हाक गौरी, मूंदी भारतीय जनता पार्टी ने मूंदी नगर के वार्ड क्रमांक 10 के लोकप्रिय पार्षद और समाजसेवी श्री धर्मेन्द्र राठौर उर्फ धम्मु राठौर को मूंदी मंडल का महामंत्री नियुक्त किया है। पार्टी ने उनके अथक परिश्रम, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। श्री राठौर की नियुक्ति की खबर से नगर में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और नगरवासियों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। धम्मु राठौर ने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा: "यह पद मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने में योगदान दूँगा।" नगर के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि श्री राठौर के नेतृत्व में मूंदी मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें