Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: धार्मिक स्थलों पर शराब प्रतिबंधित किए जाने के मुख्यमंत्री के फैसले का हो रहा है जगह-जगह स्वागत

Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 338

Share:
धार्मिक स्थलों पर शराब प्रतिबंधित किए जाने के मुख्यमंत्री के फैसले का हो रहा है जगह-जगह स्वागत. मध्य प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के द्वारा प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर पूर्ण रूप से शराब बंदी प्रतिबंधित किए जाने के फैसले का जगह-जगह सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के द्वारा प्रशंसा की जा रही है ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के महंत साधु संत गणों ने कहा कि यह फैसला तो तुरंत प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए संत दर्शन मंडल के अध्यक्ष महंत श्री श्री मंगल दास जी त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह स्वागत योग्य फैसला है प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी हो जाने श्रद्धालुओं एवं धार्मिक नगरी में मर्यादाएं बनी रहेगी तो वही नगर परिषद पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित सत्यनारायण शर्मा हिंदूवादी नेता ललित करोड़ी. ना विक संघ अध्यक्ष भोलाराम केवट ने कहा कि पहले भी सरकार ने ऐसे फैसला किया मगर सब कुछ ले देकर मिली भगत के चलते हुए चला आ रहा है शराब बंदी के साथ यह भी फैसला होना चाहिए कि अगर कोई शराब भेजता हुआ पाया जाता है तो कार्रवाई कर कम से कम 3 माह के लिए जेल भेजा जाना चाहिए तभी ही मुख्यमंत्री जी के फैसले पर अमल हो सकेगा राष्ट्रीय हिंदू महासभा की खंडवा जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री यादव ने बहुत ही सुंदर एवं क्षेत्र की महिलाओं की पीड़ाओं को समझते हुए फैसला लिया है हमारा संपूर्ण संगठन समर्थन करता है मुख्यमंत्री श्री यादव के इस फैसले को लेकर संपूर्ण प्रदेश में उत्साह दिखलाई पड़ रहा है अब देखना यह होगा कि यह नियम कानून कब संवैधानिक रूप से लागू होता है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें