Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ध्वनि विस्तारक यंत्रों संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज

Barkat Qureshi / Fri, May 9, 2025 / Post views : 299

Share:
ध्वनि विस्तारक यंत्रों संबंधी प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन पर एफआईआर दर्ज हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 9 मई कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 (2)(3) के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये है। जारी आदेश अनुसार हरदा जिले के अंतर्गत सभी उत्सव व आयोजन के दौरान लाउड स्पीकर, डीजे, बैण्ड प्रेशर हॉर्न तथा अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग विहित प्राधिकारी की अनुमति के बगैर प्रतिबंधित रहेगा। रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी प्रकार के लाउड स्पीकर, डीजे, बैण्ड प्रेशर हॉर्न तथा अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया ने बताया कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में जारी प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने के मामले में राजस्व निरीक्षक श्री पंकज खत्री द्वारा पुलिस कोतवाली थाना हरदा में डीजे मालिक एजाज खान निवासी गुर्जर बोर्डिंग हरदा के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत शुक्रवार दोपहर में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें