: नगर में संचालित दिप क्लिनिक की शिकायत जांच कर कार्रवाई करने की मांग, लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़
Barkat Qureshi / Sat, Feb 1, 2025 / Post views : 298
नगर में संचालित दिप क्लिनिक की शिकायत जांच कर कार्रवाई करने की मांग, लोगों की जान से हो रहा खिलवाड़
नेपानगर। नेपानगर शहर में आशा स्टोर के पास संचालित दिप क्लिनिक की समाजसेवी सुनिल मोरे ने बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत जांच कर कार्रवाई करने की मांग। जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनिल मोरे ने बताया की आशा स्टोर के पास संचालित दिप क्लिनिक के संचालक प्रदीप पाराशर की डिग्री B. E. M. S . & D की है जो उन्होंने अपने हॉस्पिटल के ऊपर लगे बैनर लिख रखी है।
जिसकी जांच की मांग की जा रही हैं समाजसेवी मोरे ने कहा दिप क्लिनिक के संचालक अपने डिग्री के हिसाब से मरीजों का इलाज ना करते हुए सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करते हैं और खास बात तो यह है की प्रदीप पाराशर सभी बीमारियों के इलाज के साथ साथ हाथ फ्रेक्चर पर भी पलस्तर लगा देते हैं इसका एक मामला कुछ दिन पहले सामने आया था जिसमें प्रदीप पाराशर द्वारा वार्ड नंबर 9 के पार्षद अम्बादास सोनवाने के हाथ का केस बिगाड़ दिया था मोरे ने कहा बाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से पार्षद के हाथ का इलाज करवा के मामले को शांत करने के साथ पार्षद अम्बादास सोनवाने का इलाज करवाया था। समाजसेवी सुनिल मोरे ने कहा लेकिन इसके बाद भी प्रदीप पाराशर द्वारा गंभीर बीमारियों का एलोपैथी इलाज किया जाता है जिसमें हार्ट, किटनी स्टोन, लिवर में सूजन, मलेरिया, डेंगू, पिलिया सहित गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। मोरे का कहना है की जिन बीमारियों के लिए एमबीबीएस, एमडी, कार्डोलाजिस्ट जैसी डिग्री लगती हैं लेकिन प्रदीप पाराशर एक होम्योपैथी B. E. M. S . & D होने के बाद भी लोगों को इलाज कर रहे हैं जिसकी आज शुक्रवार को समाजसेवी सुनिल मोरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से लिखित शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
नेपानगर। नेपानगर शहर में आशा स्टोर के पास संचालित दिप क्लिनिक की समाजसेवी सुनिल मोरे ने बुरहानपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की शिकायत जांच कर कार्रवाई करने की मांग। जानकारी देते हुए समाजसेवी सुनिल मोरे ने बताया की आशा स्टोर के पास संचालित दिप क्लिनिक के संचालक प्रदीप पाराशर की डिग्री B. E. M. S . & D की है जो उन्होंने अपने हॉस्पिटल के ऊपर लगे बैनर लिख रखी है।
जिसकी जांच की मांग की जा रही हैं समाजसेवी मोरे ने कहा दिप क्लिनिक के संचालक अपने डिग्री के हिसाब से मरीजों का इलाज ना करते हुए सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करते हैं और खास बात तो यह है की प्रदीप पाराशर सभी बीमारियों के इलाज के साथ साथ हाथ फ्रेक्चर पर भी पलस्तर लगा देते हैं इसका एक मामला कुछ दिन पहले सामने आया था जिसमें प्रदीप पाराशर द्वारा वार्ड नंबर 9 के पार्षद अम्बादास सोनवाने के हाथ का केस बिगाड़ दिया था मोरे ने कहा बाद में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से पार्षद के हाथ का इलाज करवा के मामले को शांत करने के साथ पार्षद अम्बादास सोनवाने का इलाज करवाया था। समाजसेवी सुनिल मोरे ने कहा लेकिन इसके बाद भी प्रदीप पाराशर द्वारा गंभीर बीमारियों का एलोपैथी इलाज किया जाता है जिसमें हार्ट, किटनी स्टोन, लिवर में सूजन, मलेरिया, डेंगू, पिलिया सहित गंभीर बीमारियों का इलाज किया जाता है। मोरे का कहना है की जिन बीमारियों के लिए एमबीबीएस, एमडी, कार्डोलाजिस्ट जैसी डिग्री लगती हैं लेकिन प्रदीप पाराशर एक होम्योपैथी B. E. M. S . & D होने के बाद भी लोगों को इलाज कर रहे हैं जिसकी आज शुक्रवार को समाजसेवी सुनिल मोरे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से लिखित शिकायत कर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।विज्ञापन
विज्ञापन