Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर विकास, बजट और सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक, घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ रणनीति तैयार

Barkat Qureshi / Sun, Mar 2, 2025 / Post views : 177

Share:
नगर विकास, बजट और सफाई व्यवस्था पर कांग्रेस पार्षद दल की महत्वपूर्ण बैठक, घोटालों और भ्रष्टाचार के खिलाफ रणनीति तैयार नगर पालिका परिषद में हो रहे भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं, कुप्रबंधन और जनता की मूलभूत समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की विशेष बैठक वरिष्ठ पार्षद श्री आहंद खान के फार्म हाउस पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने की, जिसमें विपक्षी पार्षदों ने नगर प्रशासन की कार्यप्रणाली, विकास कार्यों में अनियमितताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की। बैठक में नगर पालिका की भ्रष्ट कार्यप्रणाली, सफाई व्यवस्था की बदहाली, सीसी सड़कों के घटिया निर्माण, खेल सुविधाओं के लिए आवंटित ₹15 करोड़ की राशि के दुरुपयोग, पार्षदों के लंबित आवेदनों की अनदेखी और आगामी बजट सत्र में सीटिंग व्यवस्था में किए गए बदलाव पर विस्तार से मंथन किया गया। कांग्रेस पार्षद दल ने इन सभी गंभीर मुद्दों पर सख्त कदम उठाने और कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय घटिया सीसी सड़कों का निर्माण, 8-15 दिन में ही उखड़ी सड़कें शहर में हाल ही में बनी सीसी सड़कों की गुणवत्ता अत्यंत खराब पाई गई है। कई वार्डों में सीसी सड़कें बनने के मात्र आठ से पंद्रह दिन में ही उखड़ने लगी हैं, जिससे वार्डवासियों में भारी आक्रोश है। कांग्रेस पार्षद दल ने निर्णय लिया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे इन निर्माण कार्यों की जांच की जाएगी। इन सड़कों के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार की संभावना को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी। यदि दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्षद दल नगर प्रशासन के खिलाफ कड़ा आंदोलन करेगा। 15 करोड़ की राशि का दुरुपयोग खेल सुविधाओं के लिए मिली राशि का गबन नगर पालिका को खेल एवं युवा विकास के लिए ₹15 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी, जिसका उपयोग इंडोर स्टेडियम और खेल मैदान के निर्माण के लिए किया जाना था। लेकिन नगर प्रशासन ने यह राशि एफडी में डालकर ब्याज अर्जित किया और बाद में इस ब्याज की राशि को नियम विरुद्ध तरीके से खर्च कर दिया गया। अब तक इंडोर स्टेडियम का कोई कार्य नहीं हुआ, जिससे स्पष्ट है कि यह खेल और युवा विकास के नाम पर किया गया बड़ा घोटाला है। कांग्रेस पार्षदों ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर परिषद के जनविरोधी प्रस्तावों को न्यायालय में चुनौती नगर परिषद में बहुमत के आधार पर कई जनविरोधी प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जो शहर के नागरिकों के हितों के खिलाफ हैं। कांग्रेस पार्षद दल ने निर्णय लिया कि इन प्रस्तावों को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी और कानूनी प्रक्रिया अपनाकर इन्हें खारिज कराने की पहल की जाएगी। सफाई व्यवस्था की बदहाली, डंपिंग ग्राउंड बना बीमारियों का अड्डा शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डंपिंग ग्राउंड में मृत पशुओं को अव्यवस्थित तरीके से डंप किया जा रहा है, जिससे संपूर्ण शहर में दुर्गंध और बीमारियों का प्रकोप फैल रहा है। कांग्रेस पार्षदों ने नगर प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो नगर परिषद के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बजट सत्र में सीटिंग व्यवस्था में बदलाव की साजिश पूर्व में नगर परिषद की बैठकों में विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सीटिंग व्यवस्था में मनमाने बदलाव किए गए थे। विपक्षी पार्षदों ने इसे अलोकतांत्रिक कदम करार देते हुए कहा कि यदि आगामी बजट सत्र की बैठक में उचित स्थान नहीं दिया गया, तो कांग्रेस पार्षद दल इसका पुरजोर विरोध करेगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पार्षदों के विकास कार्यों के आवेदनों की अनदेखी कई पार्षदों द्वारा अपने वार्डों के विकास कार्यों के लिए बार-बार आवेदन दिए जाने के बावजूद, नगर प्रशासन उन्हें अनदेखा कर रहा है। लंबित विकास कार्यों को जल्द स्वीकृत कराने के लिए कांग्रेस पार्षद दल नगर प्रशासन पर दबाव बनाएगा और यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आंदोलन किया जाएगा। EOW और लोकायुक्त में भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराने की तैयारी नगर परिषद में हुए वित्तीय घोटालों, ऑडिट आपत्तियों, गलत भुगतानों और अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) और लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ पार्षद आहंद खान को अधिकृत किया गया कि वे वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानूनी सलाह लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करें। कलेक्टर महोदय और उच्च अधिकारियों से बैठक की जाएगी नगर की बदहाल स्थिति, विकास कार्यों में अनियमितताओं, बजट सत्र की तैयारियों और सफाई व्यवस्था की विफलता को लेकर कांग्रेस पार्षद दल ने निर्णय लिया कि जल्द ही कलेक्टर महोदय एवं अन्य उच्च अधिकारियों से बैठक की जाएगी। इस बैठक में शहर की समस्याओं और सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर तत्काल समाधान की मांग की जाएगी। अगले कदम: सीसी सड़कों के निर्माण कार्यों की जांच और उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग। खेल सुविधाओं के लिए स्वीकृत ₹15 करोड़ की राशि के गबन पर कानूनी कार्रवाई। जनविरोधी प्रस्तावों को न्यायालय में चुनौती। नगर प्रशासन की सफाई व्यवस्था में विफलता पर कड़ा विरोध। बजट सत्र की बैठक में पार्षदों के अधिकारों की रक्षा। लंबित विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए दबाव और आंदोलन। EOW और लोकायुक्त में नगर परिषद के भ्रष्टाचार की शिकायत।कलेक्टर और उच्च अधिकारियों से बैठक कर शहर की समस्याओं पर चर्चा। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा: "नगर पालिका का भ्रष्टाचार चरम पर है। सीसी सड़कों में घोटाला हो, सफाई व्यवस्था की दुर्दशा हो, खेल मैदान के नाम पर 15 करोड़ का घोटाला हो या जनविरोधी प्रस्ताव कांग्रेस पार्षद दल इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।" वरिष्ठ पार्षद आहंद खान ने कहा: "नगरवासियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। यह संघर्ष सिर्फ पार्षदों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे शहर की जनता के सहयोग से इसे निर्णायक मोड़ तक पहुंचाया जाएगा। जब तक नगर प्रशासन की जवाबदेही तय नहीं होगी, कांग्रेस पार्षद दल संघर्ष करता रहेगा।" इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी कांग्रेस पार्षद उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें