: नर्मदा नगर बना पर्यावरण की नई मिसाल — प्लास्टिक मुक्त गाँव की ओर पहला साहसी कदम
Barkat Qureshi / Sun, May 11, 2025 / Post views : 274
नर्मदा नगर बना पर्यावरण की नई मिसाल — प्लास्टिक मुक्त गाँव की ओर पहला साहसी कदम
ग्राम पंचायत ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध, कपड़े के थैलों के वितरण के साथ शुरू हुआ जन-जागरूकता अभियान
संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी
स्वच्छ भारत और हरित पर्यावरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नर्मदा नगर ग्राम पंचायत ने अपने क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ग्राम पंचायत द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक एवं उससे बनी अन्य सामग्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध की घोषणा की गई।
इस निर्णय के तहत ग्राम पंचायत द्वारा नगरवासियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए और एक सशक्त जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
सरपंच महेश जायसवाल, जनपद सदस्य रूपाली पारौची, पंचगण संतोष यादव, धर्मेन्द्र, अखिलेश सेन, पुरुषोत्तम राजपूत व अन्य सक्रिय साथियों ने मिलकर नगर की गलियों में घूम-घूम कर लोगों से संवाद किया।
नगर की महिलाओं को थैले वितरित करते हुए उन्हें बताया गया कि यह सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने का एक वादा है।
व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी गई कि अब यदि कोई भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता पाया गया, तो उस पर ₹500 से ₹5000 तक का जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह पहल नर्मदा नगर को न केवल स्वच्छता की दिशा में अग्रणी बनाएगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित विरासत भी छोड़ेगी।
सरपंच महेश जायसवाल ने कहा:
"यह सिर्फ नियम नहीं, हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव है। हमें अपने गाँव को ऐसा बनाना है, जिस पर अगली पीढ़ियाँ गर्व कर सकें।"
ओर कहा कि
"कचरे में दम घुटती धरती को, साँसों की राहत दे दो,
प्लास्टिक को कह दो अलविदा, हरियाली को इजाज़त दे दो।

प्लास्टिक को कह दो अलविदा, हरियाली को इजाज़त दे दो।विज्ञापन
विज्ञापन