: नशा मुक्ति अभियान के तहत डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर सम्पन्न
Barkat Qureshi / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 264
नशा मुक्ति अभियान के तहत डिग्री कॉलेज में जागरूकता शिविर सम्पन्न
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा - राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरूवार को डिग्री कॉलेज, हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर ने नालसा, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएंे एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015 के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग तस्करी एवं ड्रग दुरुपयोग के पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है।.
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राठौर ने कहा कि व्यक्ति को बीड़ी, सिगरेट, शराब, तंबाकू, ड्रग जैसे नशीले पदार्थाे से दूर रहना चाहिए। नशा न सिर्फ समाज के लिए घातक है बल्कि उस व्यक्ति और उसके परिवार के लिए भी घातक है। शिविर में मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़ित महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना की जानकारी भी दी गई। उन्होने बताया कि विधिक सहायता व सलाह के लिए ऑनलाईन आवेदन नालसा पोर्टल पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा विधिक सहायता अथवा सलाह के लिए नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री गिरीश सिंहल, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर उपस्थित थे।
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा - राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति अभियान के तहत गुरूवार को डिग्री कॉलेज, हरदा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चंद्रशेखर राठौर ने नालसा, नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएंे एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐं योजना, 2015 के उपबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि ड्रग तस्करी एवं ड्रग दुरुपयोग के पीड़ितों को जिला प्राधिकरण के द्वारा आवश्यक विधिक सेवा उपलब्ध करायी जाती है।.
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राठौर ने कहा कि व्यक्ति को बीड़ी, सिगरेट, शराब, तंबाकू, ड्रग जैसे नशीले पदार्थाे से दूर रहना चाहिए। नशा न सिर्फ समाज के लिए घातक है बल्कि उस व्यक्ति और उसके परिवार के लिए भी घातक है। शिविर में मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना, लैंगिक हमलों व अन्य अपराधों की पीड़ित महिलाओं के लिए प्रतिकर योजना की जानकारी भी दी गई। उन्होने बताया कि विधिक सहायता व सलाह के लिए ऑनलाईन आवेदन नालसा पोर्टल पर भी किया जा सकता है। इसके अलावा विधिक सहायता अथवा सलाह के लिए नालसा टोल फ्री नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर श्री गिरीश सिंहल, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं पैरालीगल वॉलेंटियर उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन