Sat 13 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरूरी” के तहत पुलिस थाना कसरावद द्वारा छात्रावास कसरावद में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

Barkat Qureshi / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 528

Share:
नशा मुक्ति अभियान “नशे से दूरी - है जरूरी” के तहत पुलिस थाना कसरावद द्वारा छात्रावास कसरावद में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में सजग एवं जागरूक कर दिए गए निम्न संदेश — “हम सब ने यह ठाना है – नशे को जड़ से मिटाना है” “जो करेगा नशा – उसकी होगी दुर्दशा”

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

नशाखोरी आज समाज की एक विकराल समस्या बन गई है। नशे का बढ़ता उपभोग समाज एवं व्यक्ति के लिए गंभीर चुनौती बन गया है, जिससे देश एवं प्रदेश की युवापीढ़ी पर खतरनाक प्रभाव पड़ रहा है। नशे के सेवन से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है तथा यह अपराधों को भी बढ़ावा देता है। नशीले पदार्थ, चाहे वे कानूनी हों या अवैध – व्यक्ति और समाज दोनों पर बुरा असर डालते हैं। सम्पूर्ण प्रदेश में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 15.07.25 से 30.07.25 तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, छात्रावासों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, थाना प्रभारी पुलिस थाना कसरावद, जिला खरगोन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, उनि अजय भाटिया , आर.760 हरिओम कौशिक द्वारा दिनांक 21.07.25 को थाना क्षेत्र के बालसमुद जूनियर छात्रावास तथा सीनियर छात्रावास कसरावद में अध्ययनरत बालकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 200 छात्र एवं छात्रावास स्टाफ उपस्थित रहे। उन्हें पम्पलेट वितरित कर, नशा मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया तथा नशा मुक्त भारत के संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। नशा मुक्ति केवल एक व्यक्तिगत निर्णय नहीं, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें मिलकर इस बुराई से लड़ना है और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ, जागरूक और उज्जवल समाज की नींव रखनी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें