: निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन:शिविर में 300 मरीज लाभांवित, मरीजों को दी दवाइयां
Barkat Qureshi / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 173
निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन:शिविर में 300 मरीज लाभांवित, मरीजों को दी दवाइयां
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगालिया जिला खंडवा के मुख्य अभियंता एस. के. मालवीय के निर्देशन में ग्राम जलकुआ की संरपंच श्रीमति साधना जगपाल सिह पटेल के नेतृत्व में आज 28/02/25 शुक्रवार को ग्राम जलकुआ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। इस अवसर पर एस के मालवीय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे इसलिए यह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
डां. अशोक वाण्डरे के नेतृत्व में डा. गोविन्दा चौहान, डां.शादाब खान, डां.आशिफ खान ने द्वारा हार्ट, शुगर, बीपी, गैस, लकवा, थायराइड, गठिया रोगियो की जॉच की ओर उचित परामर्श दिया ओर सभी प्रकार की बीमारियों के 300 से अधिक मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।
इस दौरान श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगालिया के जुनेवल जी,वी एस पाठक जी,अलावा जी के सहित फार्मासिस्ट नरेन्द्र शर्मा, संजय गुर्जर,नर्सिग स्टाफ मनोज पंवार,पल्लवी बेलाकर सहित सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे। मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन के प्रदेश सचिव जगपाल सिह पटेल ने मुख्य अभियंता एस के मालवीय का मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए आभार माना एवं धन्यवाद दिया।
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगालिया जिला खंडवा के मुख्य अभियंता एस. के. मालवीय के निर्देशन में ग्राम जलकुआ की संरपंच श्रीमति साधना जगपाल सिह पटेल के नेतृत्व में आज 28/02/25 शुक्रवार को ग्राम जलकुआ में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण की गई। इस अवसर पर एस के मालवीय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की वजह से लोग नियमित इलाज नहीं करा पाते हैं जिसका दुष्परिणाम काफी घातक होता है। कोई अस्वस्थ या बीमार न रहे इसलिए यह निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
डां. अशोक वाण्डरे के नेतृत्व में डा. गोविन्दा चौहान, डां.शादाब खान, डां.आशिफ खान ने द्वारा हार्ट, शुगर, बीपी, गैस, लकवा, थायराइड, गठिया रोगियो की जॉच की ओर उचित परामर्श दिया ओर सभी प्रकार की बीमारियों के 300 से अधिक मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरण किया गया।
इस दौरान श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोगालिया के जुनेवल जी,वी एस पाठक जी,अलावा जी के सहित फार्मासिस्ट नरेन्द्र शर्मा, संजय गुर्जर,नर्सिग स्टाफ मनोज पंवार,पल्लवी बेलाकर सहित सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे। मध्यप्रदेश आदिवासी संगठन के प्रदेश सचिव जगपाल सिह पटेल ने मुख्य अभियंता एस के मालवीय का मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए आभार माना एवं धन्यवाद दिया।विज्ञापन
विज्ञापन