: नीमगांव के देवेंद्र पहलवान ने जीता कुश्ती मुकाबला
Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 381
नीमगांव के देवेंद्र पहलवान ने जीता कुश्ती मुकाबला
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा-30 मई को शाहपुर में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अरविंद कुश्ती अखाड़ा के पहलवान नीमगांव निवासी पहलवान देवेंद्र विश्नोई ने जीत दर्ज की है। अखाड़ा के कोच अखिलेश कालीराणा ने बताया कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के तत्वावधान में शाहपुर की मराठा कालोनी में आम दंगल का आयोजन किया गया था। इस दंगल में कई पहलवानों के बीच मुकाबला हुआ। अंत में पहलवान देवेंद्र ने जीत दर्ज की। देवेंद्र की जीत पर साथी पहलवानों, सामाजिक लोगों और खेल से जुड़े पदाधिकारियों ने हर्ष जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन