Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने लगाया हरदा नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप, वार्डों की दुर्दशा पर जताई नाराजगी

Barkat Qureshi / Mon, Jan 6, 2025 / Post views : 337

Share:
नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने लगाया हरदा नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप, वार्डों की दुर्दशा पर जताई नाराजगी हरदा। नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने वार्ड नंबर 24 के इंद्रलोक कॉलोनी की सड़कों की बदहाली और नगर पालिका की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर एक पत्रकार द्वारा साझा की गई पोस्ट का संज्ञान लेते हुए उन्होंने नगर पालिका प्रशासन और पार्षद ओम प्रकाश मोरछले (बीजेपी) को आड़े हाथों लिया। नेता प्रतिपक्ष ने की त्वरित कार्रवाई की मांग अमर रोचलानी ने कहा, "नगर पालिका को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर वार्ड नंबर 24 की खराब सड़कों को दुरुस्त करना चाहिए और जनता को राहत दी जानी चाहिए। शहर के हर वार्ड में यही स्थिति है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं, नालियां चोक हो चुकी हैं, और सड़कों की मरम्मत न होने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।" सोशल मीडिया पर उजागर हुई समस्या पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की गई पोस्ट में बताया गया कि इंद्रलोक कॉलोनी के निवासी पार्षद और प्रशासन से परेशान होकर खुद सड़कों का निर्माण करने के लिए मजबूर हो गए। इस पोस्ट ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।   हर वार्ड की स्थिति खराब नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंद्रलोक कॉलोनी की समस्या अकेली नहीं है। "हरदा नगर के अधिकांश वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। सड़कों पर गड्ढे, नालियों में कचरा, और चारों ओर गंदगी का साम्राज्य है। यह सब नगर पालिका की घोर लापरवाही को दर्शाता है।" प्रशासन को दी चेतावनी नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वार्डों में सफाई व्यवस्था और सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने नगर पालिका परिषद और पार्षदों से अपील की कि वे जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें और तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। यह मामला एक बार फिर हरदा नगर पालिका की लचर व्यवस्था और जिम्मेदार पार्षदों की निष्क्रियता को उजागर करता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें