Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेता प्रतिपक्ष की मांग पर सफाई अभियान हुआ तेज अमर रोचलानी की पहल से बनी कार्ययोजना, शहर में साफ-सफाई के प्रयास तेज

Barkat Qureshi / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 445

Share:
नेता प्रतिपक्ष की मांग पर सफाई अभियान हुआ तेज अमर रोचलानी की पहल से बनी कार्ययोजना, शहर में साफ-सफाई के प्रयास तेज हरदा - नगर पालिका परिषद हरदा में सफाई व्यवस्था को लेकर बड़ी पहल की गई है। लगातार मिल रही शिकायतों के समाधान हेतु शहर की स्वच्छता के लिए नेता प्रतिपक्ष की मांग पर तैयार हुई विशेष कार्ययोजना। नेता प्रतिपक्ष श्री अमर रोचलानी के द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया से चर्चा के बाद शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए एक विशेष कार्ययोजना बनाई गई। इस योजना के तहत अध्यक्ष ने सफाई प्रभारी किरण राठौड़ एवं उपेंद्र कलोसिया को विशेष जिम्मेदारी दी और निर्देश दिए कि एक टीम बनाकर हर वार्ड की नालियों की सफाई व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाए। विशेष सफाई अभियान दिनांक 02-12-2024 से 03-01-2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक निम्नलिखित वार्डों में सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है: वार्ड क्रमांक- 01, 03, 04, 08, 11, 12, 21, 09, 10, 22, 23, 26, 19। आज वार्ड क्रमांक 20 (स्वामी विवेकानंद वार्ड) में सफाई कार्य किया गया। इस वार्ड के दरोगा शहजाद खान के मार्गदर्शन में सफाई कार्य सुलझे और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया गया। यह अभियान नागरिकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया और नेता प्रतिपक्ष श्री अमर रोचलानी ने नागरिकों से अपील की है कि जिन नालियों के ऊपर पक्का निर्माण किया गया है या फर्शियां रखी गई हैं, उन्हें हटाएं एवं लोहे की जालियां लगाएं, ताकि नालियों की सफाई सुचारू रूप से हो सके और गंदगी जमा न हो। नगर पालिका अध्यक्ष की इस पहल और नगर पालिका कर्मचारियों की तत्परता के लिए हम सभी वार्ड वासियों की ओर से हार्दिक बधाई। सफाई अभियान को पूरे शहर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि हमारा शहर स्वच्छ और सुंदर बना रहे। अमर रोचलानीनेता प्रतिपक्ष,नगर पालिका परिषद, हरदा स्टेटमेंट श्री अमर रोचलानी ने कहा: "स्वच्छता अभियान में नागरिकों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी को मिलकर इस सफाई अभियान को सफलता की ओर बढ़ाना है ताकि हमारा शहर हर दृष्टि से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ रहे।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें