Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेपा लिमिटेड में भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सेफ क्लिक अभियान के तहत थाना नेपानगर की टीआई ज्ञानु जायसवाल और उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के लिए मिल अफसर कर्मियों को जागरूक किया गया।

Barkat Qureshi / Sun, Feb 9, 2025 / Post views : 241

Share:
नेपा लिमिटेड में भोपाल पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सेफ क्लिक अभियान के तहत थाना नेपानगर की टीआई ज्ञानु जायसवाल और उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के लिए मिल अफसर कर्मियों को जागरूक किया गया। नेपानगर।भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम नेपा लिमिटेड में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 1 से 11 फरवरी तक चल रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत थाना नेपानगर की टीआई ज्ञानु जायसवाल और उनकी टीम द्वारा साइबर अपराध से बचाव के लिए मिल अफसर कर्मियों को जागरूक किया गया। शनिवार को नेपा लिमिटेड के सुरक्षा विभाग के प्रभारी संजय पवार की पहल पर मिल गेट पर आयोजित इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने मिल के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच पहुंचकर साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकारी योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। टीआई ने बताया कि किसी भी सरकारी योजना के नाम पर मांगे गए ओटीपी को कभी भी साझा न करें। उन्होंने बताया कि बैंक बैलेंस चेक करने के लिए भेजे गए लिंक्स पर क्लिक न करें, बल्कि अपने मोबाइल से या बैंक जाकर पासबुक में इंट्री करवाएं। नेपा लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक कार्य राम अलागेसन ने कहा कि मौजूदा दौर में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसके बारे में जानना और जागरूक करना बेहद जरूरी है। 5जी लॉन्च होने के बाद आज के समय में लगभग हर घर में स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन के जरिए लोग इंटरनेट की मदद से अलग-अलग चीजों से जुड़े रहते हैं। ऐसे में हैकिंग, पहचान की चोरी, मैलवेयर हमला और ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा बना रहता है। यही वजह है कि इससे बचने के लिए साइबर सुरक्षा के बारे में जानना और समझना बेहद जरूरी है। उपनिरीक्षक शहाबुद्दीन कुरैशी द्वारा साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरक्षा विभाग के प्रभारी संजय पवार द्वारा किया गया। इस दौरान अग्निशमन अधिकारी उदेश नकुल, आशुतोष मिश्रा, दिनेश सोवले, डीपी मिश्रा, नितिन महाजन, पंकज मराठे, प्रवीण सोनी, वर्षा पाटिल, शिवांगी सिंह सारिका सहित नेपा मिल के अफसर कर्मी और पुलिस प्रशासन के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें