Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नेशनल हाईवे फोर लेन सडक मार्ग पर हो रहे गड्डों की मरम्मत करने की मांग

Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 371

Share:
नेशनल हाईवे फोर लेन सडक मार्ग पर हो रहे गड्डों की मरम्मत करने की मांग हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर व प्रबंधक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण हरदा को पत्र प्रेषित कर नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर हो रहे गड्डों का मरम्मत कार्य कराये जाने कराये जाने की मांग की गई है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि मेरे क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान देखने में आया है कि नेशनल हाईवे फोर लेन मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम अतरसमा व कबीट वाले नाले के पास सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्डे हो गए है। जो की काफी लम्बे समय से है परन्तु विभाग द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण दुर्घटनाएँ हो रही है और दो पहिया वाहन चालक गिर कर घायल हो जाते है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों में काफी रोष व्याप्त है। इस हेतु नेशनल हाईवे फोर लेन मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम अतरसमा व कबीट वाले नाले के पास सड़क मार्ग पर हो रहे गड्डों का अतिशीघ्र मरम्मत कार्य कराया जावे। जिससे की क्षेत्रवासियों एवं राहगीरों को यातायात हेतु अच्छी सुविधा मिल सके साथ ही हरदा विधायक द्वारा उक्त पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्रिय अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भोपाल की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें