Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पंचकोशी यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 276

Share:
पंचकोशी यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पंचकोशी यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान कोई परेशानी ना हो यह सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौक से वन मंडल अधिकारी श्री अनिल चोपड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय के अलावा हरदा टिमरनी और खिरकिया के एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, यात्रा मार्ग में साफ सफाई तथा तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में नदी किनारे घाटों पर रात्रि में प्रकाश व्यवस्था की जाए तथा यात्रा मार्ग में नर्मदा नदी के घाटों पर पर्याप्त संख्या में नगर सैनिक, गोताखोर एवं तैराक तैनात किए जाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें