: पतंग उड़ाकर और तिल के लड्डू वितरित कर मनाई मकर संक्रांति
Barkat Qureshi / Tue, Jan 14, 2025 / Post views : 287
पतंग उड़ाकर और तिल के लड्डू वितरित कर मनाई मकर संक्रांति
हरदा 14 जनवरी 2025/ हरदा जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में मंगलवार को मकर संक्रांति के अवसर पर महिलाओं को सुहाग की सामग्री व तिल के लड्डू वितरित किये गये। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाओं ने इस अवसर पर पतंग भी उड़ाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में मकर संक्रांति के अवसर पर लड्डू एवं सुहाग की सामग्री वितरण तथा पतंगबाजी के कार्यक्रम आयोजित किये गये।
विज्ञापन
विज्ञापन