Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पत्रकार के असमयिक निधन पर 1 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की घोषणा

Barkat Qureshi / Sun, Jan 5, 2025 / Post views : 414

Share:
पत्रकार के असमयिक निधन पर 1 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की घोषणा जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की प्रदेश कार्यकारिणी शपथ विधि समारोह संपन्न हरदा । पत्रकारों के हितों के उद्देश्य से बुरहानपुर में प्रदेश स्तरीय जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट का गठन किया गया। जिसकी प्रदेश कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। विधिवत नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह आयोजित किया गया। राजपत्रित अधिकारी के रूप में एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने पदाधिकारियों को सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को की अध्यक्षता तथा बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल निगमाध्यक्ष अनिता अमर यादव, एसडीएम पल्लवी पौराणिक के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया । अतिथियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुईन अख्तर खान ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश में ऐसे संगठन की अति आवश्यकता महसूस की जा रही है । जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को ने कहा कि पत्रकारों को जजमेंटल नहीं होना चाहिए। यह बात सही है, लेकिन यह भी जरुरी है, कि अपने हितों की चिंता करें। सरकार से अपेक्षाएं गलत नहीं है। महापौर माधुरी पटेल ने कहा कि पत्रकार सत्य के सिपाही है। सच्चाई के संदेश वाहक है। पत्रकारों का हितार्थ उनका अधिकार है। चाहे वह परिवार की आर्थिक मजबूती ही क्यों न हो। निगम अध्यक्ष अनिता यादव ने कहा- 24 घंटे सच्ची खबरों को आमजन तक पहुंचाने के आपाधापी में पत्रकार खुद पर ध्यान नहीं दे पाता है। अब ट्रस्ट उन पत्रकरों की चिंता करेगा। एसडीएम पल्लवी पौराणिक ने कहा कि ट्रस्ट जमीन बताएं प्रशासन वहां पत्रकारों की कॉलोनी बनाने में सहयोग करेंगे। पत्रकार यूं ही चौथा स्तंभ नहीं कहलाते हैं। तटस्थ रहकर निर्भीक, सौम्य पत्रकारिता करें। पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूर्वे ने कहा कि पत्रकार का काम सूचनाओं का अदान-प्रदान करना है। सभी को अपने उद्देश्य और लक्ष्य पर केंद्रीत रहना होगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार महेश मावले ने महती भूमिका निभाई आभार प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल देवकर ने माना। संचालन हितेश शाह ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें