: पशुपालनकृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 349
पशुपालनकृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
ग्राम झाड़पा की चौपाल में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने पशु पालकों के लिये क्रेडिट कार्ड सुविधा तथा बकरी पालन व पशु पालन के लिये संचालित योजनाओं के बारे में स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने ग्रामीणों से जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाकर फसल की लागत कम करने की सलाह दी। उन्होने ग्रामीणों को नरवाई जलाने के स्थान पर हेपी सीडर व सुपर सीडर का उपयोग करने के लिये कहा। उन्होने कहा कि उन्नत कृषि यंत्र खरीदने के लिये सरकार किसानों को अनुदान भी देती है, जिसके लिये पोर्टल के माध्यम से अभी आवेदन लिये जा रहे है। इच्छुक किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर श्री जैन ने उपस्थित किसानों से उन्नत कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिये आवेदन करने की अपील की।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
ग्राम झाड़पा की चौपाल में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने पशु पालकों के लिये क्रेडिट कार्ड सुविधा तथा बकरी पालन व पशु पालन के लिये संचालित योजनाओं के बारे में स्थानीय ग्रामीणों को जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे ने ग्रामीणों से जैविक व प्राकृतिक खेती अपनाकर फसल की लागत कम करने की सलाह दी। उन्होने ग्रामीणों को नरवाई जलाने के स्थान पर हेपी सीडर व सुपर सीडर का उपयोग करने के लिये कहा। उन्होने कहा कि उन्नत कृषि यंत्र खरीदने के लिये सरकार किसानों को अनुदान भी देती है, जिसके लिये पोर्टल के माध्यम से अभी आवेदन लिये जा रहे है। इच्छुक किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कलेक्टर श्री जैन ने उपस्थित किसानों से उन्नत कृषि यंत्र अनुदान पर लेने के लिये आवेदन करने की अपील की।विज्ञापन
विज्ञापन