Sat 20 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पार्षद राहुल शाह व पार्षद प्रतिनिधि शिवदास गुर्जर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Barkat Qureshi / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 286

Share:
पार्षद राहुल शाह व पार्षद प्रतिनिधि शिवदास गुर्जर ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला सिराली - वार्ड क्रमांक 06 स्थित विद्या बिहार कॉलोनी के नागरिक इन दिनों भारी संकट का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी में नाली निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे दुर्गंध, मच्छरों और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि नगर परिषद को कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिषद का कहना है कि कॉलोनी अब तक नगर परिषद को हैंडओवर नहीं की गई है, और इसे 'अवैध कॉलोनी' के रूप में दर्ज किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वार्ड 11के पार्षद राहुल शाह एवं पार्षद प्रतिनिधि शिवदास गुर्जर वार्ड 6 ने हरदा कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में तत्काल नाली निर्माण की मांग की है। साथ ही कॉलोनीनाइज़र पर कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की गई है। निवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संक्रमण और बीमारियों का फैलाव और तेज हो सकता है। स्थानीय प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की अपेक्षा की जा रही है ताकि आमजन को राहत मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें