: पुनासा में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप सम्पन्न
Barkat Qureshi / Sat, May 31, 2025 / Post views : 339
पुनासा में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा तीन दिवसीय समर कैंप सम्पन्न
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली भावनात्मक रैली, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से झकझोरा समाज को
(संवाददाता):ईस्हाक गौरी मूंदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ओंकारेश्वर सेवा केंद्र के सौजन्य से पुनासा में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन एक अनूठे सामाजिक संदेश के साथ हुआ। समापन दिवस को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए, संस्था द्वारा एक जागरूकता रैली एवं प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नशे के विरुद्ध भावपूर्ण प्रदर्शन कर नगरवासियों को झकझोर दिया।
छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक के माध्यम से तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब व अन्य नशे के दुष्परिणामों कें प्रति जागरूक करने हेतू मार्मिक रूप में प्रस्तुत कर जन-जन को नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई। तो उपस्थित जनमानस की आंखें नम हो गईं।
यह रैली पुनासा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता दी।
रैली में विशेष रूप से पुनासा नगर अध्यक्ष श्री संजय अजमेरा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती पूनम मालाकार, हरिभाव सर मंडल तथा समाजसेवी अशोक जयसवाल, मुनसिंह देवड़ा, रामेश्वर चौहान, भोजराज , दिनेश , महेश सहित अन्य सम्माननीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजय अजमेरा ने नशे के विरूद्व एक शेर कहा कि,
तंबाकू, शराब और सिगरेट से क्या मिलेगा,
कुछ साल की खुशी और ज़िंदगी भर का ग़म मिलेगा।
इस अवसर पर ओंकारेश्वर सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. श्यामा दीदी व बी.के. पिंकी दीदी के द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं मांधाता विधायक नारायण पटेल को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। संस्था द्वारा किए गए इस प्रयास की नगरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की।
(संवाददाता):ईस्हाक गौरी मूंदी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, ओंकारेश्वर सेवा केंद्र के सौजन्य से पुनासा में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप का समापन एक अनूठे सामाजिक संदेश के साथ हुआ। समापन दिवस को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के रूप में मनाते हुए, संस्था द्वारा एक जागरूकता रैली एवं प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने नशे के विरुद्ध भावपूर्ण प्रदर्शन कर नगरवासियों को झकझोर दिया।
छोटे-छोटे बच्चों ने नाटक के माध्यम से तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, शराब व अन्य नशे के दुष्परिणामों कें प्रति जागरूक करने हेतू मार्मिक रूप में प्रस्तुत कर जन-जन को नशा मुक्त जीवन की प्रेरणा दी गई। तो उपस्थित जनमानस की आंखें नम हो गईं।
यह रैली पुनासा नगर के प्रमुख मार्गों से गुज़री और लोगों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। इस आयोजन में नगर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता दी।
रैली में विशेष रूप से पुनासा नगर अध्यक्ष श्री संजय अजमेरा, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती पूनम मालाकार, हरिभाव सर मंडल तथा समाजसेवी अशोक जयसवाल, मुनसिंह देवड़ा, रामेश्वर चौहान, भोजराज , दिनेश , महेश सहित अन्य सम्माननीय नागरिकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संजय अजमेरा ने नशे के विरूद्व एक शेर कहा कि,
तंबाकू, शराब और सिगरेट से क्या मिलेगा,
कुछ साल की खुशी और ज़िंदगी भर का ग़म मिलेगा।
इस अवसर पर ओंकारेश्वर सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. श्यामा दीदी व बी.के. पिंकी दीदी के द्वारा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल एवं मांधाता विधायक नारायण पटेल को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं, बल्कि समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाना था। संस्था द्वारा किए गए इस प्रयास की नगरवासियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे भविष्य में भी जारी रखने की अपील की।विज्ञापन
विज्ञापन