Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पुष्प अर्पित कर अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश

Barkat Qureshi / Thu, Dec 26, 2024 / Post views : 253

Share:
पुष्प अर्पित कर अटल जी के बताए मार्ग पर चलने का दिया संदेश भाजपा जिला कार्यालय परिसर के अटल उद्यान में मना भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी जिला ब्यूरो चीफ सरिता रघुवंशी बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी पर सुंदर नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय परिसर के अटल उद्यान में अटल समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर जिले सहित शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय अटलजी के कार्यों को याद किया। सभी ने समाधि स्थल पर नमन कर अटल जी केमार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके समाधि स्थल पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक अर्चना चिटनिस, पूर्व महापौर अतुल पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्राफ,   कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, वरिष्ठ बलराज नावानी, नरहरि दीक्षित, ज्ञानेश्वर मोरे,  अरुण शेंडे, जगदीश कपूर, संभाजी सगरे, विपुल कानूगो, उमा पकूर, रवींद्र गावड़े, ईश्वर चौहान, किरण रायकवार, रूद्रेश्वर एंडोले, देवेंद्र राठौर, अक्षय मोरे, मुकेश शाह, करण प्रजापति, युवराज महाजन,  सहित अन्य उपस्थित रहे। जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया- पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का 100वां जन्मदिन जिले के सभी 13 मंडलों में मनाया गया। शहर के लोकमान्य तिलक मंडल, लोकमाता अहिल्या देवी मंडल, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल, सरदार पटेल मंडल, नेपानगर के नावरा भगतसिंह मंडल, नेपानगर अटल बिहारी वाजपेयी मंडल, नेपानगर कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, नेपानगर मंडल, धुलकोट मंडल, खकनार मंडल, फोफनार पंडित दीनदयाल मंडल,  बहादरपुर मंडल और शाहपुर मंडल में जगह-जगह श्रद्धेय अटलजी के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया। अटलजी के विचारों को साझा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें