Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पोषण पखवाड़े के तहत व्यंजन प्रतियोगिता संपन्न

Barkat Qureshi / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 214

Share:
पोषण पखवाड़े के तहत व्यंजन प्रतियोगिता संपन्न हरदा 17 अप्रैल 2025, जिले में 8 से 22 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न गतिविधियां प्रतिदिन कराई जा रही हैं। पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र मसनगांव क्रमांक 3 के नव निर्मित भवन में व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मोटे अनाज से बने व्यंजन, मुनगे के व्यंजन, मिक्स दाल के व्यंजन और टेक होम राशन के व्यंजन बनाकर गर्भवती व महिलाओं को उनकी रेसिपी भी बताई गई। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी प्रीति शर्मा द्वारा सभी महिलाओं को स्वस्थ खान-पान की समझाइश दी गई व कुपोषित बच्चों के वजन व ऊंचाई लेकर उनकी माता को बच्चों का ग्रेड किस प्रकार सुधारा जाए इस पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सोनाली गौर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी छलोत्रे वर्षा बामने उमा बामने आंगनवाड़ी सहायिका महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें