Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: प्रदेश संगठन महामंत्री ने गांव/बस्ती चलो अभियान की शुरूआत की

Barkat Qureshi / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 200

Share:
प्रदेश संगठन महामंत्री ने गांव/बस्ती चलो अभियान की शुरूआत की करताना/हरदा - भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान गांव/बस्ती चलो के अंतर्गत हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा के करताना मंडल के पोखरनी ग्राम से बूथ बैठक करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा द्वारा अभियान की शुरूआत की गई। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि संगठन महामंत्री ने बैठक में कहा कि प्रदेश द्वारा प्रत्येक गांव/बस्ती में यह कार्यक्रम नये कार्यकर्ताओं से मिलने का अवसर एवं संगठन को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होने गांव में चौपाल लगाकर वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए शासन की योजनाओं एवं उनसे लाभांवित लाभार्थियों से चर्चा की। गांव में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेष देते हुए गौ शाला में जाकर स्वच्छता अभियान चलाते हुए पौधा रोपण भी किया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह होने वाली देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोद जी के मन की बात के कार्यक्रम को जन कार्यक्रम बनाने की दिशा में मन की बात के पहले मंडल बैठक एवं शक्ति केंद्र की बैठक करते हुए बूथ पर कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिक भी मन की बात के कार्यक्रम से जुड़े इस हेतु रूप रेखा तैयार करना चाहिए। उन्होने भारत को सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पंच परिवर्तन के कार्यक्रमों को भी जनता के बीच रखने का आग्रह किया। जिसमें स्व की भावना अथवा स्वदेशी, नागरिक कर्त्तव्य, पर्यावरण, कुटुम्ब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता पर विस्तृत चर्चा की। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा, पूर्व विधायक टिमरनी संजय शाह, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, करताना मंडल अध्यक्ष सुनील डूडी सहित जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें