Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:  "प्रशासन गांव की ओर" अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही उपलब्ध करा रहे हैं शासकीय सेवाएं

Barkat Qureshi / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 601

Share:
जनकल्याण शिविरों का आयोजन जारी  "प्रशासन गांव की ओर" अभियान के तहत ग्रामीणों को उनके गांव में ही उपलब्ध करा रहे हैं शासकीय सेवाएं हरदा 22 दिसंबर 2024, "मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान" और "सुशासन सप्ताह" के तहत इन दिनों हरदा जिले में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण करने, और उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से "जनकल्याण शिविर"आयोजित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही "प्रशासन गांव की ओर" कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बताया कि इन पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उनके आवेदन दिए जा रहे हैं और पात्रता का परीक्षण कर मौके पर ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के उद्देश्य से विकासखंड या जिला स्तरीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े, इसलिए "प्रशासन गांव की ओर" अभियान आयोजित कर गांव में ही सरकार की सेवाएं ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें