Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बड़े बोरगांव मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी ही निकली साजिशकर्ता, प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मारकर की हत्या

Barkat Qureshi / Sun, May 25, 2025 / Post views : 318

Share:
बड़े बोरगांव मर्डर मिस्ट्री का चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी ही निकली साजिशकर्ता, प्रेमी के साथ मिलकर पति की गोली मारकर की हत्या संवाददाता इस्हाक़ गौरी पंधाना पुलिस ने 24 घंटे में की बड़ी कार्रवाई, महाराष्ट्र से प्रेमी समेत आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार   खंडवा, 25 मई –बड़े बोरगांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में चौंकाने वाला मोड़ आया है। जिस पत्नी ने चीख-चीखकर पति की मौत का मातम मनाया, वही पत्नी निकली अपने ही पति की कातिल। पंधाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्या के गुनहगारों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। घटना का विवरण: दिनांक 24 मई की सुबह लगभग 4 बजे सूचना मिली कि मस्जिद के पास रहने वाले 40 वर्षीय फल व्यापारी आमीन पिता खलील खां को उनके ही घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आमीन को जिला अस्पताल खंडवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि आमीन की मौत गोली लगने से हुई। मौके से कारतूस का खाली खोखा भी जब्त किया गया। जांच में जैसे-जैसे परतें खुलीं, साजिश की कहानी ने रौंगटे खड़े कर दिए। साजिश का खुलासा: मर्ग जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी शहनाज बी के महाराष्ट्र निवासी प्रेमी अख्तर सैय्यद (25) से अवैध संबंध थे। करीब 5 महीने पहले शहनाज अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ महाराष्ट्र चली गई थी, लेकिन बाद में वह वापस लौट आई। दोनों के बीच संपर्क बना रहा, और दोनों ने मिलकर आमीन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 23-24 मई की दरम्यानी रात शहनाज ने खुद दरवाजा खोलकर प्रेमी अख्तर को घर में प्रवेश कराया, जहां सोते हुए आमीन के सिर में गोली मारकर अख्तर फरार हो गया। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: आमीन और शहनाज के चार बच्चे हैं, जो अब एक गहरे सदमे में हैं। जिस मां ने जन्म दिया, उसी ने उनके पिता की जान लेने में साजिश रची। गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस ने आरोपी अख्तर को महाराष्ट्र के जलगांव जिले से धरदबोचा। उससे घटना में प्रयुक्त पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी शहनाज को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: इस पूरे मामले में पंधाना थाना प्रभारी दिलीप सिंह देवड़ा, पदमनगर थाना प्रभारी प्रवीण आर्य, बोरगांव चौकी प्रभारी रामप्रकाश यादव, सायबर सेल टीम और जलगांव पुलिस का योगदान सराहनीय रहा। 24 घंटे के भीतर साजिश का पर्दाफाश कर पुलिस ने आम जनता में भरोसा मजबूत किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें