Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की होगी एनीमिया जांच

Barkat Qureshi / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 420

Share:
बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की होगी एनीमिया जांच गोपाल शुक्ला ब्युरो चीफ हरदा 1 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत 5 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बालक बालिकाओं की डिजीटल विधियों से एनीमिया की जांच कर यथोचित उपचार व रिपोर्टिंग की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि बच्चों की एनीमिया जांच के लिये ‘‘एनीमिया जांच दल’’ गठित किया गया है। शालेय एनीमिया जांच अभियान के लिये आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. जे.एस. कुशवाहा को प्रभारी बनाया गया है। उन्होने बताया कि सम्पूर्ण विकासखण्ड खिरकिया के लिये ए.एम.ओ. डॉ. आशुतोष करोड़े, विकासखण्ड टिमरनी के लिये ए.एम.ओ. डॉ. योगेश अग्रवाल, विकासखण्ड हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. फजल खान व डॉ. विजय मीणा तथा नगरीय क्षेत्र हरदा के लिये ए.एम.ओ. डॉ. मंजू वर्मा तथा डॉ. पीएन छलौत्रे को दायित्व सौंपा गया है। साथ ही क्षेत्रीय एएनएम, सीएचओ एवं एक सपोर्ट स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें