Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बिजली विभाग की गलती से बुझ गया घर का चिराग

Barkat Qureshi / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 236

Share:
बिजली विभाग की गलती से बुझ गया घर का चिराग मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्राम जावर में बिजली सुधार का काम करते हुए एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई है जिसके चलते परिजनो व ग्रामीणो ने जावर मूंदी मेन रोड पर शव रख कर आवागमन जाम कर दिया है परिजन संबंधित जिम्मेदार अधिकारी से बात करने का बोल रहे है लेकिन अभी 2 घन्टे हो गये जिम्मेदार अधिकारी नही पहॅुचे है। मौके पर मोजूद ग्रामीण व परिजनो का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण करन्ट लगने से मौत हुई है जब मृतक खंभे पर चढ़ा था तो अचानक से बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई चालू कर दी जिससे करंट लगने से मौके पर ही उस की मौत हो गई. जाम होने के कारण सडक के दोनो ओर वाहनो की कतारे लग गयी। महाराष्ट्र के मलकापुर नगर मे रहने वाले जावेद भाई चौहान जो कि मूंदी गमी में आ रहे थे उन्होने बताया कि वे भी लगभग दो घन्टे से जाम में फंसे है। घटना की खंबर लगते है जावर थाने की टीम मौके पर पहुॅची है ओर स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास कर रही है। खबर लिखने तक बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नही पहॅुचे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें