Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण स्वीकृति हेतु केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी से अर्चना चिटनिस ने की भेंट

Barkat Qureshi / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 251

Share:
बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण स्वीकृति हेतु केंद्रीय मंत्री नितीन गड़करी से अर्चना चिटनिस ने की भेंट बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी से भेंट कर बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण स्वीकृति को लेकर चर्चा की। जिस पर मंत्री श्री गड़करी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अश्वस्त किया कि आगामी वार्षिक कार्ययोजना में उक्त प्रस्ताव को शामिल कर लिया जाएगा। भेंट के दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बुरहानपुर के शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज निर्माण हेतु स्वीकृति पुनः मांग रखी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 753 एल का निर्माण कार्य प्रगतिरत है, इस हेतु मंत्री श्री गड़करी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के निर्माण से बुरहानपुर-इंदौर और महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों के मध्य आवागमन में सुविधा होगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि उक्त मार्ग पर बोरगांव बुजुर्ग-शाहपुर परियोजना अंतर्गत झिरी, निम्बोला, बुरहानपुर हेतु 24 किलो मीटर का बायपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। किन्तु उक्त बायपास के निर्माण के उपरांत भी शनवारा चौराहे पर अंकलेश्वर से आने वाले वाहनों का भारी यातायात का दबाव बना रहेगा। अंकलेश्वर से खंडवा अथवा भुसावल की ओर जाने वाला यातायात शनवारा से ही गुजरता है। यह हाईवे बुरहानपुर में लगभग 6 किलोमीटर का भाग शहर के मध्य से होकर जाता है। जिस कारण भारी यातायात का दबाव बना रहता है और रास्ता जाम, दुर्घटना आदि की स्थिति निर्मित होती है। इस समस्या के समाधान हेतु शनवारा चौराहे पर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य कराया जाना अतिआवश्यक है। श्रीमती चिटनिस ने अनुरोध किया कि बुरहानपुर शहर में रा.रा.753 एल पर शनवारा चौराहे से अंकलेश्वर रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण कार्य उपरोक्त प्रचलित परियोजना के अंतर्गत ही स्वीकृति प्रदान की जाए ताकि इंदौर से बुरहानपुर होकर अंकलेश्वर की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी तथा शनवारा चौराहे पर यातायात का दबाव भी कम होगा। श्रीमती चिटनिस की मांग पर केन्द्रीय मंत्री नितीन गड़करी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें