Tue 16 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बुरहानपुर पुलिस ने गूगल सर्च से झपटमारी अपराध का खुलासा किया, चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश

Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 264

Share:
बुरहानपुर पुलिस ने गूगल सर्च से झपटमारी अपराध का खुलासा किया, चैन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश बुरहानपुर जिले के लालबाग थाना पुलिस को मिली सफलता, दरअसल संगीन अपराध झपटमारी के अपराध का गूगल सर्च इंजिन के माध्यम से किया खुलासा, थाना लालबाग क्षेत्र में सब्जी भाजी लेकर आटो में वापस घर जा रही वृद्ध महिला का अज्ञात व्यक्तियो के व्दारा बुलेट से पिछा कर सुनी गली में मौका देख महिला के गले में पहनी सोने की चैन को खिंच कर मोटर सायकल से भाग गये थे। लालबाग पुलिस द्वारा टीम गठित की गई एवं घटनास्थल व घटनास्थल की ओर जाने वाले रास्तो पर लगे करीबन 50 सीसीटीव्ही कैमरो के फुटेज देखते एक बुलेट पर बैठे तीन व्यक्तियो का रावेर तरफ से आना व वृद्ध महिला के गले से चैन खिंच कर रावेर तरफ जाना पाया गया। जिसके पश्चात वारदात करने के तरीके को देख कर तरीके का पता लगाया व गूगल सर्च के माध्यम से अलग अलग जिलो व राज्यों में पूर्व में घटित चैन स्नैचिंग के मामले व पूर्व में पकडे गये चैन स्नैचरो के चैन स्नैचिंग के तरीको की जांच करते पूणे (महाराष्ट्र) की एक चैन स्नैचिंग गैंग की जानकारी मिली जिसका चैन स्नैचिग का तरीका थाना लालबाग क्षेत्र में घटित वारदात से मिलता जुलता था जिसके पश्चात पूणे के संबंधित थानो पर चर्चा करते जानकारी प्राप्त हुई की जिला जलगाव (महाराष्ट्र) की एक गैंग है जिसका चैन स्नैचिंग का तरीका लालबाग क्षेत्र की घटना से मिलता जुलता है जिसके पश्चात पूणे से उक्त गैंग के संबंध में जानकारी व पूर्व में पकडे गये आरोपीगणों के फोटो प्राप्त कर उनका मिलान घटना के आरोपीगण से करते. दो आरोपीगण के चेहरों का मिलान होने पर उक्त आरोपीयो के संबंध में मुखबीरो से जानकारी प्राप्त कर जांच करते दोनो आरोपीगण की घटनास्थल पर घटना के समय उपस्थिती पायी जाने पर उक्त संदिग्धों की तलाश करते एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है इस मामले में और भी खुलासे हो सकते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें