: "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम संपन्न
Barkat Qureshi / Wed, Jan 22, 2025 / Post views : 235
"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम संपन्न
"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को हरदा के बाल गृह भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं । उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को रेवा शक्ति अभियान के बारे में बताया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य श्रीमती शिखा केशवरे, श्रीमती स्वाति पाण्डेय एवं श्री विक्रमादित्य टांक भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के10 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित बालिकाओं को बधाई दी और उन्हें आगे पढ़ने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि सशक्त वाहिनी क्लास में आपको लिखित एवं फिजिकल सभी प्रकार की सुविधा एवं प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा भारती भल्लावी , प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति शर्मा, पर्यवेक्षक रेखा गौर , महिला सशक्त वाहिनी अभियान की बालिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।
"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को हरदा के बाल गृह भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती भावना रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं । उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को रेवा शक्ति अभियान के बारे में बताया। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य श्रीमती शिखा केशवरे, श्रीमती स्वाति पाण्डेय एवं श्री विक्रमादित्य टांक भी उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के10 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित बालिकाओं को बधाई दी और उन्हें आगे पढ़ने एवं आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि सशक्त वाहिनी क्लास में आपको लिखित एवं फिजिकल सभी प्रकार की सुविधा एवं प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास हरदा भारती भल्लावी , प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति शर्मा, पर्यवेक्षक रेखा गौर , महिला सशक्त वाहिनी अभियान की बालिकाएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित थीं।विज्ञापन
विज्ञापन