Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: बेटे की असमय मृत्यु के बाद संबल योजना बनी सहारा दुर्घटना में मृत चैतराम के पिता को चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

Barkat Qureshi / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 249

Share:
बेटे की असमय मृत्यु के बाद संबल योजना बनी सहारा दुर्घटना में मृत चैतराम के पिता को चार लाख रुपये की सहायता स्वीकृत संवाददाता – ईस्हाक गौरी, मूंदी मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत नगर मूंदी के वार्ड क्रमांक 8 निवासी पंजीकृत श्रमिक हितग्राही चैतराम पिता गबरू पवार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के पश्चात उनके आश्रित को ₹4,00,000 की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। नगर परिषद मूंदी की अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चन्द्रमोहन राठौर के निर्देशन में यह सहायता राशि स्वीकृत की गई। परिषद कार्यालय ने नियमानुसार दिवंगत श्रमिक के पिता गबरू पवार को सहायता राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। वार्ड 8 के पार्षद श्री सखाराम निमोले ने गबरू पवार के निवास पर पहुंचकर उन्हें स्वीकृति पत्र सौंपा। इस अवसर पर समाजसेवी श्री नहारू पटेल भी उपस्थित रहे, जिन्होने परिवार को ढाढस बंधाया ओर सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की। बाइक दुर्घटना में गई जान उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व चैतराम की मृत्यु केनूद रोड चौराहे, मूंदी के समीप एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। वह संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक थे। नियमानुसार दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। परिवार ने जताया आभार स्वीकृति पत्र प्राप्त करते समय गबरू पवार भावुक हो उठे। उन्होंने कहा, “बेटा तो अब कभी नहीं लौटेगा, लेकिन सरकार ने जो मदद की है, उससे परिवार को कुछ सहारा अवश्य मिलेगा।” समाज में सकारात्मक संदेश यह घटना दर्शाती है कि शासन की योजनाएं यदि समय पर और संवेदनशीलता से लागू की जाएं, तो वे जरूरतमंद परिवारों के लिए संबल बन सकती हैं और समाज में विश्वास का वातावरण पैदा कर सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें