Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ब्रह्माकुमारीज़ ओम् शांति सेंटर, मूंदी द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग

Barkat Qureshi / Sun, May 25, 2025 / Post views : 327

Share:
समर कैंप में दैवी संस्कारों का बीजारोपण ब्रह्माकुमारीज़ ओम् शांति सेंटर, मूंदी द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग  संवाददाता इस्हाक़ गौरी  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ओम् शांति सेंटर मूंदी द्वारा चल रहे बाल समर कैंप का दूसरा दिन भी उमंग, उत्साह और सृजनशीलता से परिपूर्ण रहा। शिविर में भाग लेने वाले 60 से अधिक बच्चों ने प्रार्थना, ध्यान, योग, व्यायाम, पेंटिंग, क्राफ्ट, ड्राइंग, खेल और नृत्य जैसी विविध गतिविधियों में भाग लेकर आत्मिक आनंद की अनुभूति की।   शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बीके जमना दीदी ने बताया कि यह पूरा कैंप निःशुल्क है और इसका उद्देश्य बच्चों को श्री लक्ष्मी-नारायण जैसे श्रेष्ठ, गुणवान और दैवीय संस्कारों से युक्त बनाना है। "हम चाहते हैं कि बाल्यकाल से ही बच्चे शांति, प्रेम, करुणा और सद्गुणों की ओर अग्रसर हों। यही हमारे शिविर की मूल भावना है,   दूसरे दिन की गतिविधियों में बीके जमना दीदी, बीके पिंकी दीदी, बीके पूजा दीदी, बीके कविता बहन, बीके शिखा बहन, निवेदिता चंद्रवंशी, श्रीमती उषा राठौर, कंचन बहन, लोकेश राठौर सहित अन्य सेवाभावी भाई-बहनों की सक्रिय भागीदारी रही।   दिन की शुरुआत प्रार्थना और ध्यान योग से हुई। इसके बाद बच्चों ने व्यायाम और योग में भाग लिया। रचनात्मक गतिविधियों में ड्राइंग और क्राफ्टिंग के साथ-साथ खेल और समूह नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। शिविर का संचालन पूरे समर्पण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।   शिव बाबा की कृपा और बीके परिवार के सामूहिक सहयोग से समर कैंप का दूसरा दिन भी दिव्यता और संस्कारों की अनमोल सौगात लेकर समाप्त हुआ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें