Wed 17 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई

Barkat Qureshi / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 236

Share:
ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई हरदा - ब्रह्मण समाज की कार्यकारणी की बैठक रविवार शाम को एक निजी होटल मे आयोजित की गई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये जिसमें ब्राह्मण समाज संगठन की नवीन कार्यकारणी का गठन को लेकर चर्चा की गई । आगामी 12 अप्रेल को हनुमान जयंती पर प्रतीवर्षा अनुसार चौथे वर्ष भी श्री हनुमंत शक्ति जागरण अनुष्ठान जाप आयोजित करने की तैयारी को लेकर सुझाव आमंत्रित किये गये। कार्य के क्रियांन्वयन को लेकर दायित्व सौपे गये । बैठक की जानकारी देते हुए सचिव उदय बेलापुरकर. ने बताया की गूड़ी पडबां नए वर्ष पर आयोजित बैठक मे नार्मदीय समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पाराशर जी. का सम्मान वरिष्ठ एल एन पाराशर. कैलास चतुर्वेदी. हरिनारायण जोशी. प्रवीण काशिव. ने तिलक लगाकर पुष्पहार से स्वागत किया गया । बैठक मे कार्यकारणी का गठन की घोषणा रामनवमी तक की जाएगी । ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष रजनीश शर्मा द्वारा एवं कार्यकारिणी की सहमती से कोषाध्यक्ष के लिए सुभाष पस्टारीया. राकेश जोशी. को नियुक्त किया गया । जिनका तिलक लगाकर नीतू चौबे. प्रीति गुहा. ने सम्मान किया। संगठन के रजिस्ट्रेशन की नियमवाली के अनुसार कार्य किये जाने पर जोर दिया गया । बैठक मे गोपाल शुक्ला . राजेश जोशी. नीलेश शुक्ला. प्रीति शिकारी. अमित शर्मा. विपिन दुबे. ने संगठन के कार्य की सराहना करते हुए समाजसेवा का अग्रणी संगठन के रूप मे अपनी पहचान बना चुका है. साथ हि संगठन की सदस्यता शीघ्र शुरु किये जाने पर जोर दिया गया । बैठक के अंत मे जिले के विकास पुरुष विष्णु राजोरिया एवं ब्राह्मण आयोग अध्यक्ष विष्णु राजोरिया की माता जी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें