Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा धर्म एवं संस्कृति रक्षा के लिए हनुमान चालिसा का पाठ किया

Barkat Qureshi / Tue, Dec 31, 2024 / Post views : 288

Share:
ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा धर्म एवं संस्कृति रक्षा के लिए हनुमान चालिसा का पाठ किया ब्राह्मण समाज हरदा द्वारा धर्म एवं संस्कृति रक्षा के महाअभियान मे वर्ष की अंतिम संध्या पर ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता एवं श्रद्धा व्यक्त करने तथा विश्व शांति व मानव कल्याण के उद्देश्य से श्री हनुमंत शक्ति जागरण के तहत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज हरदा के अध्यक्ष श्री रजनीश शर्मा ने बताया कि की हरदा जिले के लगभग 450 मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ वर्ष के अंतिम संध्या पर आयोजित किया गया। इसी के साथ जिले के बाहर से भी हनुमान चालीसा महापाठ के आयोजन की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्य प्रदेश के भोपाल जबलपुर देवास सीहोर सहित गुजरात वह हैदराबाद में सनातनियों द्वारा ब्राह्मण समाज हरदा की इस पहल का स्वागत करते हुए 31 दिसंबर की रात्रि ठीक 7:00 बजे हनुमान चालीसा का महापाठ आयोजित किया। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तृतीय वर्ष के इस आयोजन में सभी सनातनी बंधुओ ने अपने निकट के मंदिर मे अपनी उपस्थिती देते हुये 5 हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें जिले के युवाओ , महिलाओ, वारिष्टों सभी वर्ग शामिल थे। उन्होने बताया की समय साधना करते हुये सभी सनातनी बंधुओ द्वारा ठीक 7 बजे हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ कर दिया गया। ब्राह्मण समाज के एल एन पाराशर ने सभी सदस्यों पदाधिकारी विप्र बंधुओं एवं सभी सनातनी बंधुओ महिलाओं बुजुर्गों वरिष्ठों युवाओं सभी को इस कार्यक्रम में सहयोग एवं उपस्थिति हेतु आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें