Sun 14 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न हुई

Barkat Qureshi / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 275

Share:
भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न हुई हरदा - भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा की जिला बैठक भाजपा कार्यालय कमल कुंज में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कमल जी पटेल, जिलाध्यक्ष राजेष वर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेष वर्मा ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए पार्टी हित में कार्य करने को कहा एवं अपने स्वागत भार्षण में 25 दिसम्बर 2024 को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बायपेयी जी की जयंती सुषासन दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया एवं गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादे श्री जोरावर सिंह और श्री फतेह सिंह जी की शहादत को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के रूप में मनाने हेतु आग्रह किया। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विष्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रित पार्टी है, इसके कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि संगठन की रीति, निति और कार्य पद्यति का पालन करें एवं संगठन को मजबूत कर सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुॅचायें। इस दौरान उन्होने सुषासन दिवस के जिला संयोजक राजेष गोदारा एवं सह संयोजक नितेष बादर व सागर तिवारी एवं वीर बाल दिवस के जिला संयोजक बसंत राजपूत सह संयोजक विनोद गुर्जर व अंकित कनेरे के नाम की घोषणा की। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्षन सिंह गहलोद, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगदीष सोलंकी, प्रदीप किट्टी पटेल, आई टी विभाग के संभागीय प्रभारी दीपक नेमा सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें