Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: भिकनगांव का नाम रोशन किया, अफ्फान बना टॉपर MP बोर्ड 10वीं परीक्षा में 86% अंक, सेंट मेरिस स्कूल में प्रथम स्थान

Barkat Qureshi / Tue, May 6, 2025 / Post views : 296

Share:
भिकनगांव का नाम रोशन किया, अफ्फान बना टॉपर MP बोर्ड 10वीं परीक्षा में 86% अंक, सेंट मेरिस स्कूल में प्रथम स्थान
संवाददाता ईस्हाक गौरी मूंदी भिकनगांव निवासी छात्र अफ्फान खिलजी ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 432 अंक प्राप्त कर विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान अर्जित किया है। अफ्फान की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, शिक्षकों और परिजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई। सेंट मेरिस कॉन्वेंट स्कूल, भिकनगांव के छात्र अफ्फान, पिता श्री इरफान खिलजी, ने 86% अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गर्व का अवसर प्रदान किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। दादा-दादी से मिली प्रेरणा, शिक्षकों को दिया श्रेय सफलता का श्रेय देते हुए अफ्फान ने कहा, “मेरे दादा-दादी ने मेरी पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी और मुझे हर पल प्रोत्साहित किया। यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, शिक्षकों और परिजनों के सहयोग का परिणाम है।” विद्यालय में खुशी का माहौल विद्यालय के एक वरिष्ठ शिक्षक ने अफ्फान की उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए कहा, “वह अत्यंत अनुशासित, परिश्रमी और विनम्र छात्र है। हमें पूर्ण विश्वास है कि वह भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।” एक अन्य वरिष्ठ शिक्षक ने कहा, “अफ्फान जैसी प्रतिभा और संस्कारों से परिपूर्ण विद्यार्थी विरले ही होते हैं।” नगरवासियों में गौरव की अनुभूति अफ्फान की इस सफलता पर भिकनगांव में जश्न का माहौल है। समाजजनों का कहना है कि अफ्फान ने यह सिद्ध कर दिया है कि लगन और परिश्रम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। भविष्य की योजना अफ्फान अब विज्ञान संकाय से आगे की पढ़ाई करना चाहता है और भविष्य में उच्च शिक्षा के माध्यम से देश सेवा का सपना संजोए हुए है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें