: भैया! कोई आपका झोला निकालकर भाग गया!" — राहगीर की चेतावनी के बाद सामने आया चोरी का बड़ा मामला
Barkat Qureshi / Fri, Jun 6, 2025 / Post views : 313
भैया! कोई आपका झोला निकालकर भाग गया!" — राहगीर की चेतावनी के बाद सामने आया चोरी का बड़ा मामला
संवाददाता: ईस्हाक गौरी, मूंदी
मूंदी के केनूद रोड पर बुधवार दोपहर एक किसान के साथ हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बैंक से नकद रकम निकालकर लौट रहे व्यक्ति का काले रंग का बैग, जिसमें ₹2,10,000 नकद रखे थे, चलती बाइक के साइड बैग से अज्ञात युवकों ने चुरा लिया। घटना की सूचना पर मूंदी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फरियादी नटवरसिंह पिता अमरसिंह (47 वर्ष), निवासी ग्राम शिवरिया, ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी के साथ-साथ बीड़ में स्टेशनरी की दुकान भी चलाते हैं। 5 जून को दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया, मूंदी शाखा से ₹2,10,000 की नकदी निकाली और उसे एक काले रंग के झोले में रखकर अपनी मोटरसाइकिल के दाहिनी ओर साइड बैग में सुरक्षित रखा।
वह उक्त राशि लेकर बंधन बैंक में लोन की किश्त भरने जा रहे थे। जब वह केनूद चौराहे के पास पहुँचे, उस समय वहां एक ट्रक खड़ा था और सामने से एक अन्य ट्रक आ रहा था। साथ ही, ब्रेकर के कारण उन्हें बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाकर साइड बैग से झोला निकालकर फरार हो गए।
थोड़ी दूर जाने के बाद एक राहगीर ने आवाज लगाकर कहा—"भैया! कोई आपका झोला निकालकर भाग गया!"
नटवरसिंह ने तुरंत बाइक रोकी और बैग की जांच की, तो काले रंग का नकदी भरा झोला गायब मिला।
वे तत्काल वापस केनूद चौराहे पहुँचे, जहाँ कुछ लोगों ने पुष्टि की कि दो युवक मोटरसाइकिल से सनावद दिशा की ओर तेज़ी से जाते देखे गए हैं।
सूचना पर मूंदी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
संवाददाता: ईस्हाक गौरी, मूंदी
मूंदी के केनूद रोड पर बुधवार दोपहर एक किसान के साथ हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। बैंक से नकद रकम निकालकर लौट रहे व्यक्ति का काले रंग का बैग, जिसमें ₹2,10,000 नकद रखे थे, चलती बाइक के साइड बैग से अज्ञात युवकों ने चुरा लिया। घटना की सूचना पर मूंदी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
फरियादी नटवरसिंह पिता अमरसिंह (47 वर्ष), निवासी ग्राम शिवरिया, ने पुलिस को बताया कि वह खेती-किसानी के साथ-साथ बीड़ में स्टेशनरी की दुकान भी चलाते हैं। 5 जून को दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया, मूंदी शाखा से ₹2,10,000 की नकदी निकाली और उसे एक काले रंग के झोले में रखकर अपनी मोटरसाइकिल के दाहिनी ओर साइड बैग में सुरक्षित रखा।
वह उक्त राशि लेकर बंधन बैंक में लोन की किश्त भरने जा रहे थे। जब वह केनूद चौराहे के पास पहुँचे, उस समय वहां एक ट्रक खड़ा था और सामने से एक अन्य ट्रक आ रहा था। साथ ही, ब्रेकर के कारण उन्हें बाइक की गति धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात युवक मौके का फायदा उठाकर साइड बैग से झोला निकालकर फरार हो गए।
थोड़ी दूर जाने के बाद एक राहगीर ने आवाज लगाकर कहा—"भैया! कोई आपका झोला निकालकर भाग गया!"
नटवरसिंह ने तुरंत बाइक रोकी और बैग की जांच की, तो काले रंग का नकदी भरा झोला गायब मिला।
वे तत्काल वापस केनूद चौराहे पहुँचे, जहाँ कुछ लोगों ने पुष्टि की कि दो युवक मोटरसाइकिल से सनावद दिशा की ओर तेज़ी से जाते देखे गए हैं।
सूचना पर मूंदी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।विज्ञापन
विज्ञापन