Fri 19 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में नगर पालिका की लापरवाही, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने उठाई आवाज

Barkat Qureshi / Wed, May 7, 2025 / Post views : 254

Share:
मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में नगर पालिका की लापरवाही, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने उठाई आवाज हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा, 7 मई: नगर पालिका परिषद हरदा के नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने नगर के 35 वार्डों में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और इससे उत्पन्न डेंगू, मलेरिया तथा वायरल बुखार जैसी गंभीर बीमारियों को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने नगर में कीटनाशक छिड़काव और फॉगिंग मशीन के नियमित उपयोग में घोर लापरवाही का आरोप लगाया। अमर रोचलानी ने कहा कि नगर के अधिकांश वार्डों में नालियों, गड्ढों और जलभराव वाले क्षेत्रों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव लंबे समय से नहीं हुआ है और कई क्षेत्रों में फॉगिंग मशीन तो महीनों से नहीं पहुँची है। इससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है। उन्होंने मांग की कि— सभी 35 वार्डों में नियमित फॉगिंग की जाए, जलभराव वाले क्षेत्रों में कीटनाशक पाउडर का प्रभावी छिड़काव हो, निगरानी व्यवस्था को मजबूत कर प्रत्येक वार्ड की रिपोर्ट तैयार की जाए, और लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। नेता प्रतिपक्ष ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाती, तो वे जनहित में विरोध प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें