: मलगांव में विधिक मध्यस्थता जागरूकता शिविर के अंतर्गत उदय सामाजिक संस्था के बाल समूह के 60 बच्चों को लीडरशिप, एवं प्रावधानों की दी जानकारी
Barkat Qureshi / Wed, Apr 23, 2025 / Post views : 409
मलगांव में विधिक मध्यस्थता जागरूकता शिविर के अंतर्गत उदय सामाजिक संस्था के बाल समूह के 60 बच्चों को लीडरशिप, एवं प्रावधानों की दी जानकारी
खंडवा:-माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के अध्यक्ष व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा के सचिव जिला न्यायाधीश श्री पीयूष भावें के समन्वय व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह के सहयोग से पैरा लीगल वालंटियर नारायण फरकले द्वारा सोमवार दिनांक 21/04/2025 को ग्राम मलगांव के पंचायत भवन में उदय सामाजिक संस्था के समन्वय से बाल समुह के बालक, बालिकाओं हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें मध्यस्थता की जानकारी देते हुए कानूनी प्रावधानों को बताया गया जिसमें 60 से अधिक को बच्चों को उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के माध्यम से पैरा लीगल वालंटियर श्री नारायण फरकले द्वारा बच्चों को विधिक सेवा योजना, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम,बाल अपराधों ,लीडरशिप,शासन द्वारा चलाए जा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर खालिदा सैयद, सिस्टर अन्ना, राजेश कनाडे, वर्षा सावले, साजिया बी, कृष्णा, चौहान आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन