: महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी किए गए कर्त्तव्यस्थ
Barkat Qureshi / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 200
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी किए गए कर्त्तव्यस्थ
खण्डवा / महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जावेगा। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को कर्त्तव्यस्थ किया है। जारी आदेश अनुसार चल समारोह के आगे अपर कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान तथा संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला को कर्त्तव्यस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी कर्त्तव्यस्थ किया गया है।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी 26 फरवरी को विशेष रूप से रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री बजरंग बहादुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा रहेंगे। इसके अलावा अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा / हरसूद/पंधाना/पुनासा पर्व के दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।
इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के दौरान औंकारेश्वर में अत्यधिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/जिला अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री शिवम प्रजापति (आई.ए.एस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश काशिव ओमकारेश्वर मन्दिर में दर्शन व्यवस्था के प्रभारी होंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा अपने स्तर से प्रत्येक दल के साथ उनके अनुभाग के पटवारियों को कर्तव्यस्थ करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।
खण्डवा / महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जावेगा। पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को कर्त्तव्यस्थ किया है। जारी आदेश अनुसार चल समारोह के आगे अपर कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान तथा संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला को कर्त्तव्यस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों को भी कर्त्तव्यस्थ किया गया है।
कार्यपालिक दण्डाधिकारी 26 फरवरी को विशेष रूप से रात्रि में अपने-अपने क्षेत्र में सतत भ्रमण करेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखेंगे। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री बजरंग बहादुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा रहेंगे। इसके अलावा अनुविभागीय दण्डाधिकारी खण्डवा / हरसूद/पंधाना/पुनासा पर्व के दौरान अपने-अपने अनुभाग में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिम्मेदार रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।
इसके अलावा महाशिवरात्रि पर्व के दौरान औंकारेश्वर में अत्यधिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए भी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों/जिला अधिकारियों की ड्युटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी श्री शिवम प्रजापति (आई.ए.एस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा रहेंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश काशिव ओमकारेश्वर मन्दिर में दर्शन व्यवस्था के प्रभारी होंगे। अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुनासा अपने स्तर से प्रत्येक दल के साथ उनके अनुभाग के पटवारियों को कर्तव्यस्थ करेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी घटना की जानकारी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता को अवगत करायेंगे।विज्ञापन
विज्ञापन