: महिला कांग्रेस एवं जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने रौशनी की घटना को लेकर किया विरोध
Barkat Qureshi / Fri, May 30, 2025 / Post views : 323
महिला कांग्रेस एवं जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने रौशनी की घटना को लेकर किया विरोध
राज्यपाल महोदय के नाम संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को सौपा ज्ञापन ,की कार्यवाही की मांग
संवाददाता बरकत कुरैशी
खण्डवा/खालवा के रोशनी ब्लाक में हुए अपराध व इस तरह के मामलो को फ़ास्ट ट्रैक में रखा जाये, शराबबंदी व कुछ जगह प्रशासन की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही हो।प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसको लेकर दिनांक 30 मई शुक्रवार को दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुचकर महिला कांग्रेस एवं जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से राज्यपाल महोदय के नाम संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को ज्ञापन सौपा एवं कार्यवाही की मांग की। बता दे कि हाल ही में खालवा के रोशनी ब्लॉक में गैंगरेप मामले ने जिले ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश को भी शर्मिंदा किया है जिससे हर जन मानस के मन में दुख पीड़ा और आक्रोश से भर दिया है।
मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं व बच्चियों पर अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है.. जो कहीं ना कहीं मध्यप्रदेश सरकार और प्रशासन के लापरवाही को भी दर्शाता है.. यदि गंभीरता से सभी अपराधों पर गौर किया जाए तो शराब व अन्य नशे ही इसकी मुख्य वजह रहते हैं कई जगह पुलिस प्रशासन पर प्रशासन द्वारा पीड़िता व पीड़ित परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं जिला पंचायत सदस्य के पति द्वारा नेशनल हाईवे पर जलीत कृत करने का वीडियो सामने आया है जिसरो सकल समाज अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहा है अतः महोदय से निवेदन है कि बलात्कार जैसे मामलों को फास्ट्रेक में रखा जाए, शराब बंदी पर ठोस कदम उठाए जाए, तो वहीं प्रशासन की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए.. ताकि जिले व प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके ।इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुधा खान,अर्चना बलराम वर्मा, मीना वर्मा, , प्रदेश सचिव सुनील आर्य, भुवनेश जोशी , एडवोकेट दशरथ सिसोटे ,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव नासिर खान ,वकील नीलकंठ, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वामन राव जाधव सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।
राज्यपाल महोदय के नाम संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को सौपा ज्ञापन ,की कार्यवाही की मांग
संवाददाता बरकत कुरैशी
खण्डवा/खालवा के रोशनी ब्लाक में हुए अपराध व इस तरह के मामलो को फ़ास्ट ट्रैक में रखा जाये, शराबबंदी व कुछ जगह प्रशासन की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्यवाही हो।प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसको लेकर दिनांक 30 मई शुक्रवार को दोपहर 4 बजे कलेक्ट्रेट पहुचकर महिला कांग्रेस एवं जिला महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से राज्यपाल महोदय के नाम संयुक्त कलेक्टर अंशु जावला को ज्ञापन सौपा एवं कार्यवाही की मांग की। बता दे कि हाल ही में खालवा के रोशनी ब्लॉक में गैंगरेप मामले ने जिले ही नहीं बल्कि पुरे प्रदेश को भी शर्मिंदा किया है जिससे हर जन मानस के मन में दुख पीड़ा और आक्रोश से भर दिया है।
मध्य प्रदेश में लगातार महिलाओं व बच्चियों पर अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है.. जो कहीं ना कहीं मध्यप्रदेश सरकार और प्रशासन के लापरवाही को भी दर्शाता है.. यदि गंभीरता से सभी अपराधों पर गौर किया जाए तो शराब व अन्य नशे ही इसकी मुख्य वजह रहते हैं कई जगह पुलिस प्रशासन पर प्रशासन द्वारा पीड़िता व पीड़ित परिवार के साथ भी दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आ रही हैं तो वहीं जिला पंचायत सदस्य के पति द्वारा नेशनल हाईवे पर जलीत कृत करने का वीडियो सामने आया है जिसरो सकल समाज अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहा है अतः महोदय से निवेदन है कि बलात्कार जैसे मामलों को फास्ट्रेक में रखा जाए, शराब बंदी पर ठोस कदम उठाए जाए, तो वहीं प्रशासन की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए.. ताकि जिले व प्रदेश में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके ।इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना तिवारी, शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल,महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सुधा खान,अर्चना बलराम वर्मा, मीना वर्मा, , प्रदेश सचिव सुनील आर्य, भुवनेश जोशी , एडवोकेट दशरथ सिसोटे ,अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव नासिर खान ,वकील नीलकंठ, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष वामन राव जाधव सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन